1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Election 2025 : अनंत सिंह के जेल जाने से बदल गया है मोकामा में चुनावी सीन? दुलारचंद की हत्या में Ananat singh पर शिकंजा

Bihar Election 2025 : अनंत सिंह के जेल जाने से बदल गया है मोकामा में चुनावी सीन? दुलारचंद की हत्या में Ananat singh पर शिकंजा

दुलारचंद यादव के हत्या बाद सियासी में हलचल मच गया है। इस मामले में गिरफ्तार मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  पुलिस ने अभी तक 81 लोगों की गिरफ्तारियां की हैं, जिसमें हत्या से जुड़े अन्य लोगों के साथ अनंत सिंह के समर्थक भी शामिल हैं। इसके बाद अनंत सिंह को फिर से जेल से चुनाव लड़ना पड़ेगा।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

दुलारचंद यादव के हत्या बाद सियासी में हलचल मच गया है। इस मामले में गिरफ्तार मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  पुलिस ने अभी तक 81 लोगों की गिरफ्तारियां की हैं, जिसमें हत्या से जुड़े अन्य लोगों के साथ अनंत सिंह के समर्थक भी शामिल हैं। इसके बाद अनंत सिंह को फिर से जेल से चुनाव लड़ना पड़ेगा।

पढ़ें :- 'पॉल्यूशन और SIR जैसे जरूरी मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं...' प्रियंका गांधी का PM मोदी पर पलटवार

मोकामा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह का मुकाबला बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से है, जो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से चुनाव लड़ रही हैं।  वहीं जन सुराज पार्टी से पीयूष प्रियदर्शी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि  2015 का विधानसभा चुनाव अनंत सिंह जेल में रहकर जीते थे, लेकिन दुलारचंद हत्या मामले में उन्हें बीच चुनाव में जेल जाना पड़ा है।  दस साल बाद फिर से अनंत सिंह को जेल में रहकर ही चुनाव लड़ना होगा, लेकिन इस बार चुनाव उनकी नाक का सवाल बना हुआ है। वहीं अब सवाल उठता है कि मोकामा की सियासत पर दुलारचंद की हत्या और अनंत सिंह की गिरफ्तारी का सियासी असर क्या पड़ेगा?

दुलारचंद की हत्या में अनंत सिंह पर शिकंजा

मोकामा क्षेत्र में 30 अक्टूबर की दोपहर जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। बात ही बात में मामला फायरिंग तक जा पहुंचा। इसी दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई, जिसका आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगाया गया है। आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी पोस्टमार्टम के लिए ले जाए जा रहे दुलारचंद यादव के शव के साथ ट्रैक्टर पर बैठी नजर आईं।

अनंत सिंह की गिरफ्तारी का सियासी प्रभाव

पढ़ें :- Parliament Winter Session 2025: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक, विपक्ष उठाएगा SIR और वोट चोटी का मुद्दा

अनंत सिंह के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव काफी मुश्किलों भरा नजर आ रहा है। बता दें कि उनका मुक़ाबला  भूमिहार समाज से आने वाले सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी और जन सुराज के पीयूष प्रियदर्शी से है।  इस बार का चुनाव अनंत सिंह के लिए नाक का सवाल बना था।  ऐसे में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में अनंत सिंह सहित उनके तमाम समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 1 नवंबर की आधी रात को बिहार पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया और अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

 

पढ़ें :- उपेंद्र कुशवाहा का बेटा बिना चुनाव लड़े बन गया मंत्री, 'लव-कुश समीकरण' का है कमाल!
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...