1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ करें अजवाइन और जीरा पाउडर, होते हैं ये गजब के फायदे

रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ करें अजवाइन और जीरा पाउडर, होते हैं ये गजब के फायदे

अजवाइन और जीरे का इस्तेमाल अधिकतर घरों में खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। अजवाइन और जीरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दी के मौसम में अजवाइन का सेवन सर्दी जुकाम और खांसी में राहत देता है। वहीं अगर रात में सोने से पहले अजवाइन और जीरा पाउडर का सेवन गुनगुने पानी पीने से शरीर को कई फायदे होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अजवाइन और जीरे का इस्तेमाल अधिकतर घरों में खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। अजवाइन और जीरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दी के मौसम में अजवाइन का सेवन सर्दी जुकाम और खांसी में राहत देता है। वहीं अगर रात में सोने से पहले अजवाइन और जीरा पाउडर का सेवन गुनगुने पानी पीने से शरीर को कई फायदे होते है।

पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी

रात में सोने से पहले अजवाइन और जीरा पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पाचन क्रिया अच्छी होगी, मेटाबॉलिज्म बूस्ट और इम्यून सिस्स्टम मजबूत होगा। इसके अलावा अगर आप लगातार बढ़ते वजन से परेशान है तो यह आपकी समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।लगातार अजवाइन और जीरा पाउडर को गुनगुने पानी पीने से मोटापे से छुटकारा मिल सकता है।

दूसरा, आधे से ज्यादा आबादी की समस्या मोटापा, से छुटकारा मिल सकता है। इन दोनों चीजों के मिश्रण से शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे गलने लगती है और बॉडी दोबारा से आकार में आ सकती है।

अगर नींद न आने और अनिद्रा की दिक्कत रहती है तो ऐसे में जीरा और अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है। इससे आपको मानसिक शांति और नींद को बेहतर होने में मदद मिल सकती है। चौथा, यह औषधिय पाउडर हॉर्मोनल असंतुलन और पीरियड से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है। महिलाओं के लिए तो यह चूर्ण किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके अलावा जीरा और अजवाइन मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन और दर्द को भी कम करने में सहायक है।

पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...