1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health care: छोले भटूरे हो या फिर बटर चिकन जैसे ऑयली और हैवी मील के बाद शरीर को ऐसे रखें हेल्दी, बस करें ये छोटा सा काम

Health care: छोले भटूरे हो या फिर बटर चिकन जैसे ऑयली और हैवी मील के बाद शरीर को ऐसे रखें हेल्दी, बस करें ये छोटा सा काम

छोले भटूरे, खस्ता, पूड़ी, चाट क्यों इन चीजों के नाम से ही मुंह में पानी आ गया होगा...ऐसे ही अगर आप खुद को इन सब चीजों को खाने से रोक नहीं पाये है तो ऐसी ऑयली चीजों को खाने के बाद खुद को हेल्दी रखने के लिए अजवाइन या सौंफ का पानी पी सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

छोले भटूरे, खस्ता, पूड़ी, चाट क्यों इन चीजों के नाम से ही मुंह में पानी आ गया होगा…ऐसे ही अगर आप खुद को इन सब चीजों को खाने से रोक नहीं पाये है तो ऐसी ऑयली चीजों को खाने के बाद खुद को हेल्दी रखने के लिए अजवाइन या सौंफ का पानी पी सकते है।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत

इसके लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच अजवाइन या सौंफ मिलाएं और इसे गर्म करें। आप इसे घूंट घूंट में करके पीएं । इसे पीने से मसालेदार ऑयली चीजे आसानी से पचाने में मदद करता है। साथ ही गैस, सूजन औऱ अपच की समस्या में आराम मिलता है।

ऑयली फूड खाने के बाद होने वाले डैमेज को रिपेयर करने का तरीका यह भी है कि आप अगले दिन मील को फाइबर रिच बनाएं। कोशिश करें हल्का भोजन करें। जैसे ओट्स और दलिया।

इसके अलावा ऑयली फूड को खाने से पहले पाचन तंत्र पर ऑक्सीडेटिव लोड बढ़ जाता है। ऐसेमें उसे बैलेंस करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते है। हैवी मील खाने के बाद ग्रीन टी के अलावा गर्म पानी, कैमोमाइल, पेपरमिंट या अदरक की चाय ले सकते है।

पढ़ें :- Summer Health Take Care : गर्मियों में परिवार की सेहत का रखें ख्याल , तरोताजा रहने के लिए पिएं ज्यादा पानी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...