HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips-Seasonal Diseases : बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों से ऐसे बचें, इंफेक्शन से सतर्क रहने की आवश्यकता है

Health Tips-Seasonal Diseases : बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों से ऐसे बचें, इंफेक्शन से सतर्क रहने की आवश्यकता है

मौसम बदल रहा है। अब मौसम धीरे धीरे गर्म ​होने लगा है। मौसम में बदलाव की वजह से बीमारियां भी फैलने लगती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Health Tips-seasonal diseases : मौसम बदल रहा है। अब मौसम धीरे धीरे गर्म ​होने लगा है। मौसम में बदलाव की वजह से बीमारियां भी फैलने लगती हैं। इस मौसम में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन तेजी से बढ़ने लगता है। इन इंफेक्शंस की वजह से Cold and cough, खांसी, बुखार, गले में खराश की समस्या हो जाती है। viral infection एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकता है और यह आमतौर पर 5-7 दिनों में खत्म हो जाता है। bacterial infection को ठीक होने में ज्यादा वक्त लगता है।

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

इस वक्त मौसम न ज्यादा ठंडा है और न ज्यादा गर्म। इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया को पनपने का मौका मिल जाता है। 25-30 डिग्री सेल्सियस के तापमान में वायरल और bacterial infections तेजी से फैलने लगते हैं। इस वक्त मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिससे तेजी से बीमारियां फैल रही हैं। ऐसी स्थिति में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

आमतौर पर अगर आपका बुखार या गले में दिक्कत 4-5 दिनों से ज्यादा तक है, तो डॉक्टर से मिलें और अपना ब्लड टेस्ट कराएं। कई बार लोग घर पर ही दवाएं लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेनी चाहिए, वरना दिक्कत हो सकती है।

चूंकि अभी मौसम बदल रहा है इसलिए फ्रिज से निकालकर ठंडा पानी पीने से बचें। अगर जुकाम की समस्या होती है तो इस मौसम में आइसक्रीम न खाएं। जितना हो सके हल्का गुनगुना करके ही पानी पीते रहें। इससे न केवल सर्दी-जुकाम से राहत मिलेगी बल्कि पेट की बीमारियों से भी बचे रहेंगे। अचानक से ठंडी-गरम चीजें खाने से बचें। इसके साथ ही एक चम्मच शहद में इलायची पाउडर के साथ नींबू का रस मिलाकर इसे गुनगुने पानी के साथ पिएं।

पढ़ें :- Weight Loss : ये डाइट प्लान करें फॉलो, 1 हफ्ते में आसानी से घटा सकते हैं 2 किलो वजन, जानिए क्या खाना होगा?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...