1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी से दिल को दहला देने वाला Video, गली में खेल रहे मासूम बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोंचा

झांसी से दिल को दहला देने वाला Video, गली में खेल रहे मासूम बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोंचा

बच्चे को नोंचने लगे। कुछ ही सेकेंड ने कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से घायल कर दिया। मासूम बच्चे के शरीर पर कुत्तों को काटने के बीस निशान है। बच्चे को कुत्तों के झुंड के नोंचने वाला सीसीटीवी फूटेज सामने आया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के झांसी से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सात साल के बच्चे को कई कुत्तों ने दबोच लिया। बच्चा अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था इस दौरान पांच कुत्तों ने उस मासूम पर हमला कर दिया।

पढ़ें :- जौनपुर से BSP प्रत्याशी श्रीकला सिंह ने किया नामांकन,पति धनंजय की रिहाई पर बोलीं- अब हमें बहुत ताक़त मिलेगी

कुत्तों के झुंड के नोंचने वाला सीसीटीवी फूटेज सामने आया है

बच्चे को नोंचने लगे। कुछ ही सेकेंड ने कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से घायल कर दिया। मासूम बच्चे के शरीर पर कुत्तों को काटने के बीस निशान है। बच्चे को कुत्तों के झुंड के नोंचने वाला सीसीटीवी फूटेज सामने आया है।

यह मामला कोतवाली क्षेत्र के झारखड़िया मोहल्ला का है। घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मोहल्ले के लोग खौफ में है। कुत्तों के डर से बच्चों ने घर के बाहर निकला छोड़ दिया है।

महानगर के वार्ड 56 में रहने वाले सूरज गुप्ता का सात साल का बेटा राज गुप्ता रविवारकी शाम घर के बाहर गली में खेल रहा था। शाम को करीब सात बजे बच्चा अकेला पैदल घर की तरफ लौट रहा था इतने में पांच कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

एक महिला चिल्लाते हुए डंडा लेकर बाहर आई

बच्चे को दौड़ा कर गिरा दिया और घेर कर उसे नोंचने लगे। बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया है। बच्चे की चीख सुनकर आस पास के लोग घर से बाहर निकलें और सबसे पहले पास की एक महिला चिल्लाते हुए डंडा लेकर बाहर आई। बाकी लोग भी शोर सुनकर बाहर आ गए। कुत्तों को भगाया। तब तक कुत्तों ने बच्चे को गंभीर रुप से नोंच डाला था। बच्चे के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- अरुण गोविल ने लिखा हमने कैसे आंख बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया? फिर किया डिलीट, विपक्ष बोला-किसका दोहरा चरित्र सामने आया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...