1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

हरियाणा के नूंह में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां टूरिस्ट बस में आग लगने से आठ लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नूंह के तावडू उपमंडल के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

हरियाणा के नूंह में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां टूरिस्ट बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नूंह के तावडू उपमंडल के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान बस में साठ लोग सवार थे, जिसमें से नौ लोगो की मौत की खबर है, जबकि दो दर्जन लोग घायल है।

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डेढ़ बजे रात के करीब यह हादसा हुआ। बस में सवार सभी यात्री बनारस और वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई। स्थानीयो ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि स्थानीय और फायर ब्रिगेड की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पढ़ें :- मालदा में न्यायिक अफसरों को बंधक बनाने पर ममता ने फोड़ा EC पर ठीकरा, बोलीं- यहां ‘सुपर राष्ट्रपति शासन’, प्रशासन मेरे हाथ में नहीं

बस में सवार यात्री सरोज पुंज ने बताया कि शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस पर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन करने निकले थे। बस में साठ लोग थे। जिनमें बच्चे और महिलाएं भी है। यह सभी रिश्तेदार पंजाब, लुधियाना होशियारपुर और चंढीगढ़ के निवासी थे। शुक्रवार की करीब डेढ़ बजे बस में आग लग गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...