1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Heat Stroke Death : सफदरजंग में 24 घंटे में हीट स्ट्रोक से 11 मौत, दिल्ली में तांडव मचा रही है जानलेवा गर्मी

Heat Stroke Death : सफदरजंग में 24 घंटे में हीट स्ट्रोक से 11 मौत, दिल्ली में तांडव मचा रही है जानलेवा गर्मी

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी तांडव मचा रही है। दिल्ली में गर्मी जानलेवा होती जा रही है। लोग हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) का शिकार हो रहे हैं। सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Centre) में बीते 24 घंटे में भीषण लू के कारण 33 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, अस्पतालों में पहले से भर्ती और नए मरीजों में से करीब 13 मरीज ने भीषण लू के कारण दम तोड़ दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी तांडव मचा रही है। दिल्ली में गर्मी जानलेवा होती जा रही है। लोग हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) का शिकार हो रहे हैं। सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Centre) में बीते 24 घंटे में भीषण लू के कारण 33 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, अस्पतालों में पहले से भर्ती और नए मरीजों में से करीब 13 मरीज ने भीषण लू के कारण दम तोड़ दिया। उधर, सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट (Center for Holistic Development) की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 11 से 19 जून के दौरान दिल्ली में 192 बेघर लोगों की गर्मी के कारण मौत की हुई है।

पढ़ें :- घर में है शादी तो न करें रसोई गैस की चिंता, आपको भी मिलेगा 8 गैस सिलिंडर, जानें तरीका

एक दिन में 142 शवों का दाह संस्कार  

दिल्ली में लोगों के मरने वालों मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। दिल्ली निगमबोध घाट (Delhi Nigam Bodh Ghat) पर शवों की कतारें लगी हुई हैं। कोरोना महामारी के दौर के बाद इन दिनों दिल्ली में बुरा हाल है। बुधवार को निगम बोध घाट (Nigam Bodh Ghat) में कोरोना के बाद सबसे ज्यादा दाह संस्कार हुए। कल रात 12 बजे तक 142 शवों का दाह संस्कार किया गया। दिल्ली के निगम बोध घाट (Delhi’s Nigam Bodh Ghat) पर इस साल जून महीने में अभी तक 1101 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।

दिल्ली में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा

दिल्ली में न्यूनतम तापमान ने 55 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग (Meteorological Department) के सफदरजंग केंद्र (Safdarjung Centre) के अनुसार 18 जून की रात न्यूनतम पारा सामान्य से 8 डिग्री अधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया जो 1969 के बाद सर्वाधिक है। 23 मई, 1972 को न्यूनतम पारा 34.9 डिग्री रहा था।

पढ़ें :- 'JDU के बड़े नेताओं ने CBI-ईडी के डर से या लालच में नीतीश जी को फंसा दिया...' तेजस्वी यादव ने एनडीए पर साधा निशाना

बुधवार रात से बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बीती रात करीब 10 बजे से मौसम अचानक बदल गया और धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) से मिली सूचना के अनुसार इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे तापमान में कुछ कमी आई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला है।

23 जून से फिर बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, येलो अलर्ट

अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 जून से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी और लू की स्थिति फिर बनेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। 23 से 25 जून तक तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।

पढ़ें :- पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन : अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...