1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand helicopter crash : बदरीनाथ से फाटा जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश , सर्च ऑपरेशन शुरू

Uttarakhand helicopter crash : बदरीनाथ से फाटा जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश , सर्च ऑपरेशन शुरू

बदरीनाथ धाम से वापस देहरादून लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 5 लोग सवार थे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Uttarakhand helicopter crash :  बदरीनाथ धाम से वापस देहरादून लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 5 लोग सवार थे। हादसा जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के इलाके में हुआ बताया जा रहा है. हालांकि, अभी तक हेलिकॉप्टर का मलबा नहीं मिला है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। इस सूचना से हड़कंप मच गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 5 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कम्पनी का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : अखिलेश यादव, बोले- धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिरे, भाजपा पांच सीट नहीं 50 जिलों में हारी

हेलिकॉप्टर की लोकेशन अचानक गायब होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते अब तक उसकी सही लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...