HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Himachal Election 2022: आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में किया, पीएम मोदी का हमला

Himachal Election 2022: आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में किया, पीएम मोदी का हमला

आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली खायी। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। इसके साथ ही कहा कि, आज भारत आत्मनिर्भर होने का अभियान चला रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Himachal Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों के ऐलान होने के बाद वहां पर सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव प्रचार ने भी तेजी पकड़ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज सुंदरनगर के जवाहर पार्क में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सुंदर नगर में मेरा पहले भी बहुत बार आना हुआ है। मैंने निहरी की चढ़ाई भी चढ़ी है और सराज, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र पैदल नापे हैं। यहां के रास्ते, सुंदर नगर की इतनी सुंदर BBMB झील, कोई कैसे भूल सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार का हिमाचल का चुनाव बहुत खास है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा। अमृतकाल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास जरूरी है, स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खशी है कि हिमाचल के लोग, यहां के युवा, यहां की माताएं-बहनें इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं। उन्होंने कहा कि, हिमाचल के लोग भाजपा सरकार की जोरदार वापसी की ठान चुके हैं। फौजियों की ये धरती, वीर माताओं की ये धरती, जब संकल्प ले लेती है तो उसे सिद्ध करके ही दिखाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के लिए सरकार में आना, सरकार में रहना, राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है। हिमाचल में, पहाड़ी राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर चली है। झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना, कांग्रेस की पुरानी तरकीब रही है। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस किस तरह झूठ बोलती आ रही है, इसका भी गवाह पूरा देश रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, भाजपा जो संकल्प लेती है, उसकी सिद्धि करके दिखाती है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का संकल्प लिया, उसे सिद्ध करके दिखाया। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, आज अयोध्या में इतना भव्य राम मंदिर बन रहा है।

रक्षा क्षेत्र में कांग्रेस ने किया घोटाला
पीएम मोदी (Pm Modi) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली खायी। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। इसके साथ ही कहा कि, आज भारत आत्मनिर्भर होने का अभियान चला रहा है। अपने हथियार खुद बनाने पर जोर दे रहा है। कांग्रेस देश की रक्षा की ही नहीं, बल्कि देश के विकास की भी हमेशा विरोधी रही है।

 

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...