1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 01 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

01 August ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

01 August ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 01 August का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

01 August ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 01 August का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- LPG Booking Time में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे नहीं घड़ी देखकर करनी होगी बुकिंग, जानिए नया टाइम-टेबल

1914 – प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस।
1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
2000 – ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।
2005 – सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।
2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
2008 – अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1993 – रोहित टोकस – भारतीय मुक्केबाज़ हैं।
1957 – रामवीर उपाध्याय – उत्तर प्रदेश की राजनीति में ख़ास स्थान रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।
1955 – अरुण लाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
1949 – बची सिंह रावत – उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनीतिज्ञ थे।
1944 – दामोदर माऊज़ो – गोवा के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कथाकार, आलोचक व निबंधकार हैं।
1939 – गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1932 – मीना कुमारी, फ़िल्म अभिनेत्री
1924 – फ्रैंक वोरेल, वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर
1924 – शाह अब्दुल्ला – सऊदी अरब के राजा।
1913 – भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
1910 – मुहम्मद निसार, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
1899 – कमला नेहरू – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी
1882 – पुरुषोत्तम दास टंडन – स्वतंत्रता सेनानी
1869 – हरकोर्ट बटलर – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे।

1 अगस्त को हुए निधन

पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना

2020 – अमर सिंह (राजनेता) – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध समाजवादी पार्टी से था।
2018 – भीष्म नारायण सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।
2008 – हरकिशन सिंह सुरजीत, भारतीय राजनेता।
2001 – बेगम ऐज़ाज़ रसूल – भारतीय संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य थीं।
2000 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।
1999 – नीरद चन्द्र चौधरी – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।
1969 – कांठे महाराज – भारत के प्रसिद्ध तबला वादकों में से एक थे।
1920 – बाल गंगाधर तिलक, विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता
1913 – देवकीनन्दन खत्री – हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक।
1863 – ज़िन्दाँ रानी – सरदार मन्ना सिंह औलख जाट की पुत्री थी। पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ थी।
1591 – उर्फ़ी शीराजी – मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...