1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 16 Octoberr ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

16 Octoberr ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

16 October ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 16 October का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

16 October ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 16 October का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- CBSE Class 12 Exam Cancelled : सीबीएसई का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के चलते कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।
1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।
1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।
1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1984 – दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1996 – ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।
1999 – सं.रा. अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।
2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
2003 – मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
2004 – दारफुर में मरने वालों का आंकड़ा 70,000 तक पहुँचा। अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2005 – जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत।
2011- भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उम्र का ‘शतक’ बना चुके फ़ौजा सिंह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आठ घंटे से अधिक समय में फिनिश लाइन पार की।
2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।
2013 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत।

16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

2000 – संकेत महादेव – भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) खिलाड़ी हैं।
1995 – अमित पंघाल – कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में स्वर्ण जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज़ हैं।
1950 – निदुमोलु सुमति – भारत की प्रसिद्ध मृदंग वादक हैं।
1896 – सेठ गोविन्द दास – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार थे।
1940 – नरेंद्र चंचल – भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे।
1944 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
1948 – हेमा मालिनी- प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना।
1948 – नवीन पटनायक- ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री।
1939 – दिगम्बर हांसदा – संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और पद्मश्री से सम्मानित थे।
1905- विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी)- प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक
1995 – वेद कृष्णमूर्ति – भारतीय महिला क्रिकेटर।

16 अक्टूबर को हुए निधन

पढ़ें :- LPG Gas Crisis : शिवपुरी में शिक्षक को मोदी की मिमिक्री करना पड़ा भारी, भाजपा विधायक की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड

1938 – प्रभाशंकर पाटनी – गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
1951 – लियाक़त अली ख़ाँ – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।
1983 – हरीश चंद्र महरोत्रा – भारत के महान भौतिक वैज्ञानिक और गणितज्ञ थे।
1994 – गणेश घोष – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...