HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 23 January ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

23 January ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

23 January ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 23 January का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

23 January ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 23 January का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 18 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2020 – अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।
गृह मंत्रालय ने ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार’ 2020 के विजेताओं की घोषणा की।
भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर आ गया जबकि साल 2018 में 78वें स्थान पर था। डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीष पर बने हुए हैं।
2009- फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
2008-
खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
2007 – भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
2006 – भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
2005 – उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
2004 – मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
2003 – नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
2002 – राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।
1993 – इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
1992 – एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
1973 – वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
1991 – इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
1977 – जनता पार्टी का गठन हुआ।
1968 – उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
1966 – इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
1965 – दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
1924 – सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
1920 – प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
1913 – तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
1897 – नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ।
1849 –
प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया।
एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
1799 – फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
1793 – ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
1668 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
1570 – स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
1556 – चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।

23 जनवरी को इन लोगो का हुआ था जन्म

1953 – अचल कुमार ज्योति – भारत के 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं।
1933 – भीम सेन सिंघल – मुंबई में बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में न्यूरोलॉजी के निदेशक हैं।
1930 – डेरेक वॉलकोट, पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।
1928 – शानू लहिरी – जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।
1926 – बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक ।
1897 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1814 – कनिंघम – एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।
1809 – वीर सुरेंद्र साई – भारतीय क्रांतिकारी थे।

23 जनवरी को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- 17 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1975 – अमिय कुमार दास – भारतीय समाज सेवक थे।
1963 – नरेन्द्र मोहन सेन – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
1924 – शाह अब्दुल्ला – सऊदी अरब के राजा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...