1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 26 February ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

26 February ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

26 February ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 26 February का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

26 February ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 26 February का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

1994 – उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
1995 – कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
1999 – पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001 – क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2004 – मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2006 – परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
2007 – नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
2008-
रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया। भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।
2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1994 – बजरंग पुनिया – प्रसिद्ध भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।
1959 – संजय धोत्रे – भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राजनीतिज्ञ हैं।
1946 – मृणाल पाण्डे, पत्रकार एवं साहित्यकार
1925 – प्रकाश मेहरोत्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1908 – लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार
1903 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1896 – गोपाल स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
1887 – बेनेगल नरसिंह राव – एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।

26 फ़रवरी को हुए निधन

पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी

2024 – पंकज उधास – प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल और पार्श्वगायक थे जो हिंदी सिनेमा और भारतीय पॉप में अपने काम के लिए जाने जाते थे।
2004 – शंकरराव चह्वाण – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1966 – विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी
1887 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर
1886 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
1712 – बहादुर शाह प्रथम – दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...