HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 28 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

28 july ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

28 july ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है।28 july का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

28 july ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है।28 july का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 15 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
2008 – निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।

28 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1165 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
1909 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1927 – रामेश्वर ठाकुर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1933 – तरलोचन सिंह – दुनिया भर में सिक्ख समुदाय के हक और बेहतरी के लिए जाने जाते है।
1957 – अनिल जनविजय – हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।
1983 – सुविज्ञ शर्मा – भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी।

28 जुलाई को हुए निधन

पढ़ें :- 14 September ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2021 – नंदू नाटेकर – पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
2019 – डोनकुपर रॉय – मेघालय के भूतपूर्व दसवें मुख्यमंत्री रहे थे।
2017 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
2016 – महाश्वेता देवी – भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।
2014 – मधुकर दिघे – भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे।
2013 – जगदीश राज – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2007 – काज़ी लेन्डुप दोरजी – सिक्किम के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1972 – चारू मजूमदार – ‘भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’ के नेता, जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...