HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 13 June ka Itihas: आज ही के दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने वाले ऊधमसिंह को फांसी दी गई थी

13 June ka Itihas: आज ही के दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने वाले ऊधमसिंह को फांसी दी गई थी

13 June ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 13 जून का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

13 June ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 13 जून का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 23 april ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1420 में  जलालुद्दीन फ़िरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा था।
1940 में जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फाँसी दे दी गई थी।
1993 में किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं थी।
1997 में दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
2001 में  नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।
2002 में 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त।
2003 में डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2004 में लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
2005 में ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
2006 में नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2008 में टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी।
चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

13 जून को इन लोगो का हुआ था जन्म

1994 में भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी का जन्म हुआ था।
1964 में  भारतीय जनता पार्टी के राजनेताओं में से एक पीयूष गोयल का जन्मदिन  हैं।
1944 में संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव बान की मून का जन्म हुआ  था।
1923 में  हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का जन्म हुआ था।

पढ़ें :- 22 april ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...