1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. हिटमैन रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में निकले आगे

हिटमैन रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में निकले आगे

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारत ने जीतकर सीरीज में 1—0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपनी 34 रन की पारी में दो छक्के लगाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारत ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपनी 34 रन की पारी में दो छक्के लगाए। हिटमैन ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। हालांकि, उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया।

पढ़ें :- दो खिलाड़ियों पर अटका टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान; दुविधा में पड़े भारत के चयनकर्ता

रोहित (Rohit Sharma) मैच में दो छक्के लगाने के साथ ही घरेलू मैदान पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने भारतीय जमीन पर वनडे मैचों में 123 छक्के लगाए थे। रोहित (Rohit Sharma) ने जब भारतीय पारी के तीसरे ओवर में हेनरी शिपली की गेंद पर छक्का लगाया तो वह धोनी से आगे निकल गए। उसके बाद उन्होंने एक और सिक्स जड़ा।

भारतीय जमीन पर रोहित (Rohit Sharma) के छक्कों की संख्या अब 125 हो गई है। इसके साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वनडे में रन के मामले में गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है। हिटमैन के 9630 रन हो गए। गिलक्रिस्ट ने 9619 रन बनाए थे। रोहित ने 38 गेंदों की पारी में 34 रन बनाए थे। इस दौरान चार चौके और दो छक्के लगाए। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 142 रन बनाए थे। वह जनवरी 2020 के बाद से वनडे में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। रोहित (Rohit Sharma) ने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2020 में बेंगलुरु में लगाया था। तब उन्होंने 119 रनों की पारी खेली थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...