1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Hockey Women’s Asian Champions Trophy 2024 : भारत ने सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से दी मात, अब फाइनल में चीन से मुकाबला

Hockey Women’s Asian Champions Trophy 2024 : भारत ने सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से दी मात, अब फाइनल में चीन से मुकाबला

Hockey Women's Asian Champions Trophy 2024 : भारत ने जीता मैच भारत ने 2-0 से जापान को मात दी और फाइनल में जगह बनाई। पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। भारत के लिए नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया वहीं दूसरा गोल सुनेलिता और लालरेमसियामी ने किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Hockey Women’s Asian Champions Trophy 2024 : भारत ने जीता मैच भारत ने 2-0 से जापान को मात दी और फाइनल में जगह बनाई। पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। भारत के लिए नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया वहीं दूसरा गोल सुनेलिता और लालरेमसियामी ने किया। भारत अब बुधवार को फाइनल में चीन का सामना करेगा।

पढ़ें :- भारत में नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन! IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा संकेत

टीम इंडिया ने अजेय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से मात दी। पहले 45 मिनट में न तो भारत और न ही जापान कोई गोल कर पाया। वह संघर्ष करते रहे। भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल सके। इस दौरान भारत को 11 तो वहीं जापान को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला था। भारत ने दूसरे हाफ से पहले ही सविता पुनिया को हटाकर बिचू देवी को गोलकीपिंग की जिम्मेदारी दे दी थी।

पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी। भारत के लिए नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया वहीं दूसरा गोल सुनेलिता और लालरेमसियामी ने किया। भारत अब बुधवार को फाइनल में चीन का सामना करेगा। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में का टिकट पक्का किया है।  भारत ने ग्रुप राउंड में चीन का सामना किया था। तब भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी। चीन ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट टीम है। वहीं भारत टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है।

भारत ने अंकतालिका में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। भारत ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैचों में जीत हासिल की थी। आखिरी ग्रुप राउंड मैच में उनका सामना जापान से ही हुआ था। तब भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी। ओलंपिक के लिए क्वालिफाई न करने के बाद वह इस टूर्नामेंट के साथ नई शुरुआत कर रहा है।

पढ़ें :- T20 world cup 2026: नीली टी-शर्ट वाली 'मिस्ट्री गर्ल' अब देसी अवतार में ढाया कहर, आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...