1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Holi 2023 : खुद बनाएं इन फूलों से होली के हर्बल रंग, नहीं होगी स्किन एलर्जी

Holi 2023 : खुद बनाएं इन फूलों से होली के हर्बल रंग, नहीं होगी स्किन एलर्जी

प्रेम और सद्भावना का प्रतीक होली त्योहार इस वर्ष 8 मार्च को पड़ रहा है।इसके पूर्व 7 मार्च की शाम होलिका (Holika) जलाई जाएगी और अगले दिन रंग खेला जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Happy Holi 2023 : प्रेम और सद्भावना का प्रतीक होली त्योहार इस वर्ष 8 मार्च को पड़ रहा है।इसके पूर्व 7 मार्च की शाम होलिका (Holika) जलाई जाएगी और अगले दिन रंग खेला जाएगा। इस त्योहार में हर आयु वर्ग के लोगों में अलग ही उत्साह और जोश देखने को मिलता है। होली का मजा उस समय किरकिरा हो जाता है जब कोई  केमिकल वाला रंग गुलाल लगा देता है। केमिकल वाले गुलाल से स्किन एलर्जी हो सकती है, बालों को नुकसान पहुंच सकता है, त्वचा पर चकत्ते पड़ सकते हैं और नाक या मुंह में रंग चला जाए तो मुसीबत बस बढ़ती ही है। यहां जानिए कैसे बनाया जाए घर पर गुलाल।

पढ़ें :- Kesar Rasmalai Recipe: इस होली गुझिया के साथ केसर की रसमलाई से दोस्तों का मुंह कराएं मीठा

आपका गुलाल तैयार हो जाएगा
लाल रंग का गुलाल बनाने के लिए आप गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जरूरत के अनुसार गुड़हल के फूल लें और सुखा लें। इसके बाद इन फूलों को पीस लें। आपका गुलाल तैयार हो जाएगा। गीला रंग-बिरंगा पानी बनाने के लिए अनार के छिलके उबालें। अनार के छिलकों से लाल रंग (Red Colour) निकल जाए तो इस पानी में ठंडा पानी मिलाकर ढेर सारा रंगीला पानी बनाया जा सकता है। पीला हर्बल रंग बनाने के लिए हल्दी को बेसन में मिला लें। बेसन की मात्रा हल्दी से दोगुनी रखें। आपका गुलाल तैयार हो जाएगा।

हल्का या गहरा गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करें। चुकंदर लें और काटकर पीस लें। इस गूदे को चावल या गेहूं के आटे में मिलाकर सुखा लें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...