HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Holi Dish :  मस्ती के त्योहार पर बनाएं ये पकवान, जायके पर मेहमान हो जाएंगे फिदा

Holi Dish :  मस्ती के त्योहार पर बनाएं ये पकवान, जायके पर मेहमान हो जाएंगे फिदा

होली की मस्ती में जायके का तड़का त्योहार को चार चांद लगा देता है। होली में  जायकेदार व्यंजनों की भरमार  रहती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Holi dish : होली की मस्ती में जायके का तड़का त्योहार को चार चांद लगा देता है। होली में  जायकेदार व्यंजनों की भरमार  रहती है। इस मस्ती भरे पल में चटपटे पकवान गुझिया की मिठास को बैलेंस करता है।  नाचना गाना और खाने से रंगों के त्योहार पर रौनक बनी रहती है। जायेके की दौड़ में दही गुझिया  होली की मस्ती को बढ़ा देता है। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है दही गुझिया

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

दही गुजिया बनाने के लिए सामग्री 
उड़द की दाल – 200 ग्राम (एक कप)
किशमिश – 25
चिरौंजी – एक टेबल स्पून
काजू – 15 (छोटे कतरे हुए)
रिफाइंड ऑयल/देसी घी – गुजिया तलने के लिये
दही – 1 किलोग्राम
हरी चटनी – 1 छोटी कटोरी
मीठी चटनी – 1 छोटी कटोरी
लाल मिर्च – 1 छोटी चम्मच
भुना हुआ जीरा – 2 छोटी चम्मच
चाट मसाला – 2 छोटी चम्मच
नमक स्वादानुसार

दही गुझिया बनाने का तरीका
दही गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को अच्छे से साफ कर धो लें और रातभर के लिए दाल को पानी में भिगो लें। सुबह दाल में से एक्स्ट्रा पानी निकाल दें और दाल को मिक्सी में बारीक पीस लें। याद रहे कि पिसी हुई दाल गाढ़ी हो।
अब इस दाल को एक गहरे बर्तन में निकालकर हाथ से मथ लें। अब आप इस दाल से दही गुझिया तैयार कर सकते हैं। इसके काजू, किशमिश और कटी हुई गरी मिला लें।

एक कढ़ाई में रिफाइंड आयल डालकर गर्म करें।

पिसी हुई दाल को किसी बर्तन में निकालिये और हाथ से मथिये। गुझिया बनाने के लिये दाल तैयार हो गयी है।

पढ़ें :- New Maruti Swift Booking :  नई Maruti Swift के दीवाने हुए लोग , 10 दिन में  इतने हजार लोगों ने किया बुक

अब हाथ में पेडे के आकार की दाल लेकर इसकी गोली बनाकर थोड़ा चपटा कर लोई की तरह कर लें। अब इसके बीच में कटे हुए मेवे रख कर दोनों तरह से बंद कर लें। अब इसे कढ़ाई में छान लें। इसे कढ़ाई में दोनों तरफ हल्का ब्राउन होने तक सेंक लें. बाकी की गुझिया भी इसी तरह सिकेंगी।

दही को फेंटकर इसे एक कपड़े से छान लें। ऐसा करने से दही एकदम गाढ़ी और बिना पानी वाली हो जाएगी। अब इसे दही में नमक और हल्का भुना जीरा पाउडर मिला लें।

अब तल चुकी गुझिया को दही में 2 मिनट डालकर निकालकर सर्विंग बौल में रख लें। इसके बाद ऊपर से अनारदाना, कटे मेवे, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...