1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Homemade body scrub at home: शरीर की डेड स्किन और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए घर में ऐसे तैयार करें होममेड बॉडी स्क्रब

Homemade body scrub at home: शरीर की डेड स्किन और टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए घर में ऐसे तैयार करें होममेड बॉडी स्क्रब

गर्मियों में स्किन को अधिक देखभाल की जरुरत होती है। धूप, धूल और पसीने की वजह से स्किन में टैनिंग, पिंपल्स और कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको होममेड स्क्रब बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे लगाने से न सिर्फ स्किन को टैनिंग, डेड स्किन से छुटकारा मिलगा बल्कि स्किन में निखार औऱ ग्लो भी आएगा।

Homemade body scrub at home: गर्मियों में स्किन को अधिक देखभाल की जरुरत होती है। धूप, धूल और पसीने की वजह से स्किन में टैनिंग, पिंपल्स और कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको होममेड स्क्रब बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे लगाने से न सिर्फ स्किन को टैनिंग, डेड स्किन से छुटकारा मिलगा बल्कि स्किन में निखार औऱ ग्लो भी आएगा।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में पांच विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की धमाकेदार पारी

बॉडी स्क्रब बनाने के लिए आपको एक चम्मच चावल का आटा या चावल को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें चंदन पाउडर मिला लें। साथ ही एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा हैं तो आप इसमें एक चम्मच नारियल तेल मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने शरीर के उन हिस्सोंमें लगाएं जहां डेड स्किन और टैनिंग हो। फिर हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से धो लें। आप इसे हाथ, पैर के अलावा गर्दन, पीठ और चेहरे पर भी लगाएं।

आप इसे डेली नहाने से पहले लगा सकती है। इसे लगाने से आपको डेड स्किन से छुटकारा मिलेगा। साथ ही स्किन सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोईंग नजर आएगी। चंदन पाउडर का फेसपैक लगाने से स्किन को निखार के साथ साथ ठंडक प्रदान करता है। धूप की हानिकारक किरणों से बचाता है।

 

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...