1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 13 अगस्त 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशि के लोगों के बदलेंगे भाग्य

13 अगस्त 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशि के लोगों के बदलेंगे भाग्य

आज का राशिफल 13 अगस्त 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

13 अगस्त 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कर्क राशि के लोगों का आज आर्थिक प्रयास सामान्य बने रहेंगे।

पढ़ें :- Mahavir Jayanti 2026 : महावीर जयंती आज, जानें जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत

मेष – परिजनों से सुख सौख्य साझा करेंगे। यात्रा के अवसर बनेंगे। आस्था बढ़ेगी। संपर्क संचार का क्षेत्र बड़ा होगा। साहस पराक्रम को बल मिलेगा।

वृष – आनंद उत्सव का माहौल बना रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी व्यवहार आकर्षक रहेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।

मिथुन – श्रेष्ठ कार्यों में संवार बनी रहेगी। विभिन्न लक्ष्यों को समय से पूरा करेंगे। व्यापार में सहजता रहेगी। वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे।

कर्क – आज आर्थिक प्रयास सामान्य बने रहेगे। कामकाज संवार पर रहेंगे। न्यायिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे। आज रिश्तों में सुधार आएगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 31 March: आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, ऑफिस में पहचान मिलेगी...जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

सिंह – आर्थिक मामले पक्ष में बनेंगे। लाभकारी अवसरो में वृद्धि होगी। करियर व्यापार बढ़ा हुआ रहेगा। सहकर्मियों का समर्थन पाएंगे।

कन्या – महत्वपूर्ण चर्चाओं को गति देंगे। प्रबंधन के कार्यों में शामिल रहेंगे। सभी का सहयोग रखेंगे। कारोबार अच्छा रहेगा।

तुला – भाग्यवर्धक स्थिति बनी हुई है। उच्चशिक्षा और पद समृद्धि को बल मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। संपर्कों का लाभ उठाएंगे। आस्था भक्ति बढ़ाएंगे।

वृश्चिक – परिवार के लोगों का बना रहेगा। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे। सहयोग की भावना रखेंगे। आज रुटीन पर फोकस बढ़ाएंगे।

धनु – दीर्घकालिक मामलों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। उद्योग व्यापार के कार्यों में सक्रियता आएगी। भूमि भवन के विषयोें में गति आएगी।

पढ़ें :- April 2026 Vivah Muhurat : खरमास समाप्त होते ही गूंजेगी शहनाई , जानें विवाह की शुभ तारीखें और मुहूर्त

मकर – पेशेवर विषय गति लेंगे। सहयोगियों और समकक्षों की बात पर ध्यान देंगे। आत्मविश्वास और आस्था रखेंगे। कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी।

कुम्भ – ऊर्जा उत्साह से भरे रहेंंगे। बड़ों की सीख सलाह बनाए रखेंगे। व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे। प्रतिस्पर्धा और भेंटवार्ता में स्पष्ट रहेंगे।

मीन – आज परिजनों में सुख सौख्य समन्वय बढ़ेगा। घर परिवार में उर्जा उत्साह बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेंगे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...