1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 04 जून 2024 का राशिफलः राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन है खास, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

04 जून 2024 का राशिफलः राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन है खास, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल 04 जून 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

04 जून 2024 का राशिफलः मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मेष – आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष – शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति होगी।

मिथुन – आज भाग्य अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आज अपने अधिकारी अथवा सहकर्मी से लाभ हो सकता है।

कर्क – नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

सिंह – पठन-पाठन के कार्य में सफलता मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या – नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

तुला – अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक – राजनीति के क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे तथा किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा।

धनु – धार्मिक संगीत में रूचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह तनाव न लें।

पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 :  कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम  

मकर – आज परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। भावनाव से उद्वेलित मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।

कुम्भ – पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन – आज बचकाना स्वभाव महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...