1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 24 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों के व्यापार में आय बढ़ने से मिलेगी ख़ुशी

24 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों के व्यापार में आय बढ़ने से मिलेगी ख़ुशी

आज का राशिफल 24 मार्च 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

24 मार्च 2024 का राशिफलः रविवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, मिथुन राशि के लोगों के धन निवेश से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

मेष – आज कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपस में लड़कर खुद का नुकसान करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।

वृष – आज कार्यक्षेत्र में नए प्रयोगों से लाभ मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। व्यापार से धन लाभ का योग है।

मिथुन – पुराने धन निवेश से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। किसी को दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है।

कर्क – आज का दिन कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आज उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

सिंह – लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। व्यापार में आय बढ़ने से ख़ुशी मिलेगी। परिवार में चल रही अनबन दूर हो सकती है।

कन्या – परिजनों की सलाह से कुछ अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहने से सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

तुला – जीवनसाथी की तरफ से कुछ शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम के बीच में रोड़ा अटका सकते है।

वृश्चिक – आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति के लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु – आज व्यापार में आज उम्मीद से अधिक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। धन उधार लेने की योजना सफल हो सकती है।

पढ़ें :- 09 मार्च 2026 का राशिफल : मेष, धनु और कुंभ राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा?

मकर – आज का दिन जल्दबाजी में काम करने से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है। आज बेवजह के खर्चे हो सकते हैं।

कुम्भ – सरकारी योजना में धन लगाने से आर्थिक लाभ अच्छा मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियों को पूरा करना हो सकता है।

मीन – कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। संतान से कहासुनी हो सकती है। आज अपने खुद का विशेष ध्यान रखें।

 

 

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : इस साल चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी धरती लोक,जानें किस दिन पड़ेगी राम नवमी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...