1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 02 नवंबर 2025 का राशिफल : मेष, मिथुन समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

02 नवंबर 2025 का राशिफल : मेष, मिथुन समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

Horoscope, 2 November 2025 : 2 नवंबर 2025, सोमवार को कार्तिक मास (Kartik Month) के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति से बेहद ही शुभ रुचक योग (Ruchaka Yoga) का निर्माण हो रहा है। रूचक योग एक पंच महापुरुष राजयोग है जो कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति से बनता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Horoscope, 2 November 2025 : 2 नवंबर 2025, सोमवार को कार्तिक मास (Kartik Month) के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन वृश्चिक राशि में बुध और मंगल की युति से बेहद ही शुभ रुचक योग (Ruchaka Yoga) का निर्माण हो रहा है। रूचक योग एक पंच महापुरुष राजयोग है जो कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति से बनता है। इसका शुभ प्रभाव सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ने वाला है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को किसी प्रकार का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मिथुन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कन्या राशि वालों को महिला सहकर्मी का सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है। आइए विस्तार से जानें आचार्य रत्नाकर तिवारी से सभी 12 राशियों का सोमवार का राशिफल।

पढ़ें :- 10 अप्रैल 2026 का राशिफल : मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातक उठाएंगे बड़े कदम, पढ़ें अपना राशिफल

मेष- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नया काम शुरू हो सकता है, कामकाज में प्रगति के संकेत मिले हैं। खर्चों में संयम रखें।

वृषभ – आज कार्यस्थल पर थोड़ा सतर्क रहना होगा, नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन सावधानी जरूरी।

मिथुन – आज आर्थिक रूप से लाभ के संकेत हैं। नए विचार आएँगे। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा।

कर्क – आज दिन अच्छी तरह से बीतेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार से अच्छी खबर मिल सकती है।

पढ़ें :- 05 अप्रैल 2026 का राशिफल : रविवार को मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें कैसे बीतेगा आपका दिन?

सिंह – आज मिलाजुला दिन रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में प्रयास जारी रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कन्या – आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कार्य में बदलाव होगी, लेकिन निर्णय सोच-समझ कर लें।

तुला – आज शुभ समाचार मिल सकते हैं। सामाजिक मानदंड में वृद्धि होगी। लेकिन स्वास्थ्य-खानपान पर ध्यान दें।

वृश्चिक – आज कार्यक्षेत्र में सुधार दिख रहा है, सहयोगियों से मदद मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बित सकता है।

धनु – आज अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक संपत्ति या नए कार्य शुरू हो सकते हैं। धर्म कर्म में मन लगेगा।

पढ़ें :- आज का राशिफल 04 अप्रैल 2026 : मेष, वृषभ व सिंह राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें- कैसा रहेगा आपका दिन

मकर – आज करियर-बिजनेस में अनुकरणीय गति मिलेगी, अधूरे काम पूर्ण होंगे। आज क्रोध-उत्तेजना से बचें।

कुंभ – आज का दिन अति उत्तम है। आज व्यापार-शिक्षा योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मीन –आज भाग्य विशेष रूप से आपके पक्ष में रहेगा। जो काम कठिन लग रहे थे, उन्हें हल मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...