1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 18 जून 2024 का राशिफलः मेष राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगी सफलता; कर्क, सिंह व कन्या राशि वाले बरतें सावधानी

18 जून 2024 का राशिफलः मेष राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगी सफलता; कर्क, सिंह व कन्या राशि वाले बरतें सावधानी

18 जून 2024 का राशिफलः आज मेष राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कर्क, सिंह व कन्या राशि वाले बरतें सावधानी। मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए-

By Abhimanyu 
Updated Date

18 जून 2024 का राशिफलः आज मेष राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कर्क, सिंह व कन्या राशि वाले बरतें सावधानी। मंगलवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए-

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मेष – आज आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। धन के लेनदेन में सावधानी रखें। नवीन संपत्ति के क्रय के लिए प्रयासरत रहेंगे।

वृष – व्यापार में समय बद्ध तरीके से कार्य करें। अच्छा लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा। नए स्रोतों से लाभ की संभावना रहेगी।

मिथुन – जुआ,सट्टे,आदि से बचें। जमीन के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य पर अधिक धन खर्च हो सकता है।

कर्क – आज व्यापार में लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। व्यापारिक समस्याओं को अधिक बढ़ने न दें। अपने व्यापार पर ध्यान दें।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सिंह – वस्त्र आभूषण खरीदने पर अधिक ध्यान रहेगा। जिस पर जमा पूंजी अधिक खर्च हो सकती है। मांगलिक कार्यक्रम के संपन्न होने के योग हैं।

कन्या – आज भोग विलास की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। दिखावे के लिए अधिक धन खर्च न करें। अन्यथा जमा पूंजी में कमी आ सकती है।

तुला – आज व्यापार में कोई ऐसी घटना कर सकती है, जिससे आपको वर्षों पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है। आज लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक – आज दिया गया धन वापस मिल सकता है। किसी बड़ी व्यापारी की योजना में हिस्सेदारी कर सकते हैं। संतान के ऊपर अत्यधिक धन खर्च होगा।

धनु – आज आय के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे, जिससे वृद्धि होगी। आज परिवार में किसी प्रियजन से धन अथवा पुरस्कार मिल सकता है।

पढ़ें :- Mahashivratri 2026 :  शिव पूजा के महापर्व महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान ,  पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

मकर – व्यापार में पुराना उधार चुकाने में सफल होंगे। व्यापारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, भूमि, वाहन,भौतिक सुख सुविधा की प्राप्ति के लिए यह समय उपयुक्त है।

कुम्भ – आर्थिक क्षेत्र में समान लाभ होने के योग हैं। आज आर्थिक क्षेत्र में समान रूप से लाभ होने की संभावना रहेगी। संपत्ति संबंधी विवादों में न फंसे।

मीन – आय के नवीन स्रोत बनेंगे। नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा। आज मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होने से धन लाभ होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...