1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Horrific Accidents: कानपुर देहात में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, छह लोगो की दर्दनाक मौत, दो घायल

Horrific Accidents: कानपुर देहात में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, छह लोगो की दर्दनाक मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रविवार देर रात भंयकर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बीएसएफ जवान समेत छह लोगो की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर घायल है।घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है जबकि शवों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Horrific Accidents:  उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रविवार देर रात भंयकर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बीएसएफ जवान समेत छह लोगो की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर घायल है।घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है जबकि शवों को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर देहात में रविवार को देर रात करीब दो बजे सिंकदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार में सवार छह लोगो की मौत हो गई। जबकि कार में फंसे दो बच्चों को सकुशल निकाल लिया गया है।
सभी लोग औरैया जिले में शादी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबी जीटी एस मूर्ति ने बताया कि गाड़ी में फंसे हुए 6 लोगों की मौत हो गई। दो बच्चे घाय़ल हो गए हैं। जख्मी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जो भी विषय सामने आएंगे अवगत कराया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...