1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Horrific Murder : असम में पत्नी का सिर और उंगलियां काट फ्रिज में रखा, फिर शव के पास बैठ पति ने खाया खाना

Horrific Murder : असम में पत्नी का सिर और उंगलियां काट फ्रिज में रखा, फिर शव के पास बैठ पति ने खाया खाना

असम के गुवाहाटी जिले (Guwahati District) के बसिष्ठपुर इलाके में एक फ्लैट में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या कर दी गई। उसका कटा हुआ सिर एक रेफ्रिजरेटर के अंदर पॉलीथीन बैग में पैक किया हुआ मिला। पीड़िता की पहचान रिया तालुकदार गोस्वामी (Riya Talukdar Goswami) के रूप में हुई है।

By santosh singh 
Updated Date

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी जिले (Guwahati District) के बसिष्ठपुर इलाके में एक फ्लैट में एक 25 वर्षीय विवाहित महिला की हत्या कर दी गई। उसका कटा हुआ सिर एक रेफ्रिजरेटर के अंदर पॉलीथीन बैग में पैक किया हुआ मिला। पीड़िता की पहचान रिया तालुकदार गोस्वामी (Riya Talukdar Goswami) के रूप में हुई है।

पढ़ें :- 'ट्रॉफी चोर' मोहसिन नकवी ने कर ली तैयारी, अब विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में होगा बवाल?

गुवाहाटी पुलिस (Guwahati Police) ने बताया कि महिला का कटा सड़ा-गला शव घर से बरामद हुआ। उसका कटा हुआ सिर प्लास्टिक की थैली में लपेटकर फ्रिज में रखा था। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस पहुंची। हत्या 24 से 48 घंटे पहले होने का अनुमान है। जांचकर्ताओं ने हत्या को बेहद क्रूर बताया है। इसके साथ ही कहा है कि हत्यारे ने कथित तौर पर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, उसे एक पॉलीथीन बैग में लपेटकर फ्रिज में रख दिया और उसकी उंगलियां काट दीं। इसके साथ ही जांच में पता चला कि पति ने शव के पास बैठकर खाना भी खाया है।

पुलिस ने क्या बताया?

गुवाहाटी पुलिस आयुक्त कार्यालय (Guwahati Police Commissioner’s Office) के एडीसीपी (पूर्व) अनुराग शर्मा ने इस घटना की  पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी, रिया के पति रामानुजन गोस्वामी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

यह अपराध कब हुआ?

पढ़ें :- डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की पिकअप, 6 की मौत,  बागपत में एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपराध शव मिलने से लगभग 48 घंटे पहले हुआ था। खबरों के मुताबिक, रिया और रामानुजन ने करीब छह महीने पहले शादी की थी और वे फ्लैट में एक साथ रह रहे थे।

इसके अलावा, पड़ोसियों ने फ्लैट से आ रही दुर्गंध की सूचना देने के बाद पुलिस ने रविवार रात को पीड़ित का शव अपार्टमेंट से बरामद किया। जांच दल ने परिसर से एक हथियार भी जब्त किया है, जिसके अपराध में इस्तेमाल होने का संदेह है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेजा गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...