अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा राज में बुलडोज़र नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन गया है।
लखनऊ। अयोध्या में रेप केस में समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान को बड़ी राहत मिली है। अयोध्या की पॉक्सो कोर्ट ने मोईद खन को सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया। इस केस को लेकर मोईद खान की बेकरी और दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई की थी। वहीं, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा राज में बुलडोज़र नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन गया है।
सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा, क्या ‘भेदकारी भाजपा’ के पास कोई ऐसा बुलडोज़र भी है जो लोगों के टूटे घर बना दे, उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे। अपने ऊपर लगे मुक़दमे तो सत्ताधीश हटवा सकते हैं लेकिन जो पाप उन्होंने किये हैं, उसके मुक़दमे ऊपरवाले की अदालत में लिखे जा रहे हैं, उससे वो कैसे बचेंगे? इतना अन्याय और पाप करके कोई सो कैसे सकता है?
क्या ‘भेदकारी भाजपा’ के पास कोई ऐसा बुलडोज़र भी है जो लोगों के टूटे घर बना दे, उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे।
अपने ऊपर लगे मुक़दमे तो सत्ताधीश हटवा सकते हैं लेकिन जो पाप उन्होंने किये हैं, उसके मुक़दमे ऊपरवाले की अदालत में लिखे जा रहे हैं, उससे वो कैसे बचेंगे? इतना… pic.twitter.com/EbzFKnn7eE
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 30, 2026
पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया
उन्होंने आगे लिखा, नाइंसाफ़ी भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। एकतरफ़ा पक्षपातपूर्ण रवैया स्वयं में एक गुनाह होता है। भाजपा राज में बुलडोज़र नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन गया है। भाजपा की सियासत जिस तरह नाइंसाफ़ी कर रही है, अब उसकी हार सामने है। भाजपाई अन्याय हारेगा! भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें: साज़िश से बड़ी ‘सच्चाई’ होती है।