1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई में थाने के अंदर पत्नी को मारी गोली, प्रेमी के साथ जाने से गुस्‍सा था पति

हरदोई में थाने के अंदर पत्नी को मारी गोली, प्रेमी के साथ जाने से गुस्‍सा था पति

ये घटना देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। वारदात के बाद आरोपी पति वहां से भागने की कोशिश की। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उधर, सूचना मिलने के बाद एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दिए। एसपी ने लापरवाही पर एक दरोगा और महिला आरक्षी  को सस्पेंड तुरंत सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) को सौंपी गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर थाने में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गयी थी।पुलिस प्रेमी के साथ पकड़कर उसे थाने लेकर आई और पति को सूचना दी। सोमवार पति थाने पहुंचा। इस दौरान पत्नी को देखते ही उसे गोली मार दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर गई।

पढ़ें :- यूपी पुलिस की वर्दी का अपराधियों में हो खौफ,पर्व-त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : सीएम योगी

ये घटना देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। वारदात के बाद आरोपी पति वहां से भागने की कोशिश की। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उधर, सूचना मिलने के बाद एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दिए। एसपी ने लापरवाही पर एक दरोगा और महिला आरक्षी  को सस्पेंड तुरंत सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) को सौंपी गई है।

पुलिस ने बताया कि, महिला सोनी की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। 12 साल का एक लड़का भी है। सात जनवरी को महिला शाहजहांपुर में रहने वाले प्रेमी सुरजीत के साथ घर छोड़कर चली गयी थी। इसकी जानकारी होने पर पति अनूप ने इसकी जानकारी 8 जनवरी को थाने में दी। इसके बाद पुलिस सोनी की तलाश में जुट गयी थी।

रविवार को महिला को पुलिस ने बरामद किया और आज उसका मेडिकल होना था। थाने के मेस के पास महिला, उसके मौसा और कई रिश्तेदार बातचीत कर रहे थे। इस बीच पति अनूप वहां पहुंचा और रिश्तेदारों से बातचीत करने लगा। इसी बीच अचानक उसने तमंचे से महिला की पीठ में गोली मार दी।

पढ़ें :- BJP government UP: सीएम योगी बोले-नौ वर्षों में प्रदेश में 9 लाख से अधिक दी है सरकारी नौकरी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...