1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Hydrating Foods : गर्मियों के वैद्य है ये फूड्स,पानी की कमी को पूरा करते है

Hydrating Foods : गर्मियों के वैद्य है ये फूड्स,पानी की कमी को पूरा करते है

गर्मियों में तरोताजा रहना एक चुनौती है। बढ़े हुए तापमान में पानी की कमी को पूरा करने वाले कुछ फूड्स मौसम की समस्या से निजात दिलाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hydrating Foods : गर्मियों में तरोताजा रहना एक चुनौती है। बढ़े हुए तापमान में पानी की कमी को पूरा करने वाले कुछ फूड्स मौसम की समस्या से निजात दिलाते है। मौसम के उतार चढ़ाव के कारण शरीर को पौष्टिक तत्वों की जरूरत होती  है। गर्मियों का मौसम  उमस , लू और पसीना अपने साथ् साथ ले आता है। इस मौसम पानी की जरूरत 24 घंटे बनी रहती है। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए इस मौसम में पानी पीते रहना चाहिए। गर्मियों मौसम में लू लगने और डिहाइड्रेशन की समस्या होना काफी आम है। हाइड्रेट रहने के लिए पर्याप्त पानी पीने (Foods) की सलाह दी जाती है। आइए जानें पानी (Water) से भरपूर कौन से फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

पढ़ें :- Benefits of eating raisins: फेफड़ों और पेट की दिक्कतों में आराम देता है मुनक्का, इस तरह से खाने के होते है गजब के फायदे

ककड़ी
ककड़ी में बहुत सारा पानी होता है जो हमें डिहाइड्रेशन से बचाता है. इसके साथ ही इसमें विटामिन A, C, K, पोटेशियम, ल्यूटीन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं

खीरा
खीरा पानी से भरपूर होता है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। इसमें पोटेशियम होता है। ये हीट स्ट्रोक को रोक सकता है। खीरा मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल खीरे में फिसेटिन नामक एक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होता है। ये मस्तिष्क के बेहतर कामकाज में मदद करता है।

तरबूज
ये एक बहुत ही स्वादिष्ट और गर्मी के मौसम में सबसे अधिक पसंद किए जाने फलों में एक है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। ये हीट स्ट्रोक से लड़ने में मदद करता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ये फल हृदय रोगों को रोकने में भी मदद करता है।

तोरई
गर्मियों के मौसम में तोरई की सब्जी जरूर खाएं। तोरई में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।

पढ़ें :- Benefits of melon seeds: गर्मियों में खूब खाएं खरबूजे के बीज, इम्यूनिटी बेहतर करने के अलावा होते हैं ये फायदे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...