1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Grand i10 Nios CNG : हुंडई ग्रैंड आई10 निओस एचवाई-सीएनजी डुओ लॉन्च , जानें शुरुआती कीमत

Hyundai Grand i10 Nios CNG : हुंडई ग्रैंड आई10 निओस एचवाई-सीएनजी डुओ लॉन्च , जानें शुरुआती कीमत

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस एचवाई-सीएनजी डुओ भारत में लॉन्च कर दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 7.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Hyundai Grand i10 Nios CNG : हुंडई ग्रैंड आई10 निओस एचवाई-सीएनजी डुओ भारत में लॉन्च कर दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 7.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। नया CNG वेरिएंट में डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है। इससे पहले यह तकनीक एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ में दी गई है।

पढ़ें :- Audi SQ8 भारत में लॉन्च, 507hp की पावर, 4.1 सेकंड में 0-100, लग्जरी और स्पीड का तगड़ा कॉम्बो

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस एचवाई-सीएनजी दो वेरिएंट मैग्ना और स्पोर्टज में पेश की गई है। मैग्ना वेरिएंट की कीमत 7.75 लाख रुपये और स्पोर्ट्ज़ वेरिएंट की कीमत 8.30 लाख रुपये एक्स शोरूम है। कंपनी इसे सिंगल-सिलेंडर के साथ भी पेश करना जारी रखेंगी।

5-स्पीड मैनुअल यूनिट
इस गाड़ी में 1.2 लीटर बाई-फ्यूल (पेट्रोल + सीएनजी) इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 69 Hp की पावर और 95.2 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल यूनिट से जोड़ा गया है। इसमें एक सहज ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए एक एकीकृत ECU भी दिया गया है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें , प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL और LED टेल लैंप, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, 20.25 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुटवेल लाइटिंग, रियर एसी वेंट, टिल्ट स्टीयरिंग, 6 एयरबैग, TPMS हाईलाइन, रियर पार्किंग कैमरा, डे और नाइट IRVM, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पढ़ें :- TVS Jupiter 110 : TVS जुपिटर 110 कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है ये स्कूटर, जानें माइलेज और कीमत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...