1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘पिछले 18 महीनों में मैंने भी गलतियां की होंगी…’ रोहित-कोहली से मनमुटाव की खबरों पर बोले कोच गंभीर

‘पिछले 18 महीनों में मैंने भी गलतियां की होंगी…’ रोहित-कोहली से मनमुटाव की खबरों पर बोले कोच गंभीर

Gambhir on Relationship with Rohit and Kohli : गौतम गंभीर ने जब से भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद संभाला है, उसके बाद से उनके और सीनियर खिलाड़ियों के साथ अनबन की खबरें सुर्खियों में रहीं है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास व शुभमन गिल को वनडे की कप्तानी सौंपने को लेकर फैंस गंभीर को ट्रोल करते रहे हैं। अब इस मुद्दे पर कोच ने अपने पक्ष रखा है। उनका मानना है कि हर इंसान को गलतियां करने का अधिकार है, लेकिन सही इरादे से की गयी गलतियां गलत नहीं हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, हर्षित राणा का इस सीजन खेलना मुश्किल

दरअसल, भारतीय टीम के हेड कोच कोलकाता में रेवस्पोर्ट्ज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उनसे सीधे तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ रिश्तों को लेकर लंबे समय से खबरों को लेकर सवाल किया गया। जिस पर गंभीर ने कहा, “मैं इंसान हूं। मुझे भी गलतियां करने की अनुमति मिलनी चाहिए। हर किसी की तरह किसी प्लेयर को भी गलतियां करने की छूट मिलनी चाहिए। पिछले 18 महीनों में मैंने बिल्कुल गलतियां की होंगी। मैं उससे नहीं भागता, लेकिन मैंने हमेशा से एक चीज में भरोसा किया है कि सही इरादे से गलत फैसला स्वीकार्य है लेकिन ड्रेसिंग रूम में गलत इरादे से गलत फैसला अस्वीकार्य है।”

गंभीर ने कहा कि वह अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग पर सफाई देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “जब तक मैं हर चीज ईमानदारी से कर रहा हूं, जब तक मैं ड्रेसिंग रूम में हर किसी के साथ ईमानदार रह सकता हूं और मैं उनकी आंखों में देखकर बात कर सकता हूं। मैं समझता हूं कि तब तक मैं अपने पद के हिसाब से सही काम कर रहा हूं। मैं इसी को जीता हूं। मुझे सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर चीज पर कुछ भी सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...