HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Tips to make nails shiny: नाखूनों के बार बार टूटने से रहती हैं परेशान, तो इन टिप्स को फॉलो करके बनाएं खूबसूरत और चमकदार

Tips to make nails shiny: नाखूनों के बार बार टूटने से रहती हैं परेशान, तो इन टिप्स को फॉलो करके बनाएं खूबसूरत और चमकदार

खूबसूरत नाखुनों से हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाते है। इसके लिए लड़कियां नाखूनों की खूब केयर करती हैं लेकिन सारी मेहनत तब धरी की धरी रह जाती है जब कोई काम करते समय या ऐसे ही नाखून टूट जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Tips to make nails shiny:  खूबसूरत नाखुनों से हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाते है। इसके लिए लड़कियां नाखूनों की खूब केयर करती हैं लेकिन सारी मेहनत तब धरी की धरी रह जाती है जब कोई काम करते समय या ऐसे ही नाखून (nails) टूट जाता है। कुछ लोगो की परेशानी रहती है कि उनके कितनी कोशिश कर लो उनके नाखून बढ़ते नहीं है।

पढ़ें :- जौनपुर लोकसभा सीट से श्रीकला ही रहेंगी उम्मीदवार, मंडल कोऑर्डिनेटर, बोले- फैलाई जा रही हैं भ्रामक खबरें

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे है जिसे फॉलो करके आप अपने नाखूनों (nails)  को मजबूत बना सकती हैं और बार बार टूटने से बचा सकती हैं। नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल और नमक का पेस्ट फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल में चुटकीभर नमक मिक्स कर लें। इसके बाद इस तेल को नाखूनों को डुबोकर रखें। ऐसा करने से आपके नाखून मजबूत होते है।

नाखूनों (nails)  को मजबूत बनाने के लिए लहसुन भी फायदेमंद होता है। इसके लिए लहसुन की एक कली को छिलकर इसे नाखूनों पर अच्छी तरह से रगड़ लें। फिर गुनगुने पानी से हाथ धो लें। ऐसा करने से नाखून मजबूत होते है।

इसके अलावा आप अपने खान पान में बदलाव करके भी नाखूनों (nails)  को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। खासतौर से कैल्शियम वाली चीजो का अधिक सेवन करने से नेल्स मजबूत होते है।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sex Scandal : अश्लील वीडियो मामले में सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, गृह मंत्री ने दी जानकारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...