1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. बरसात,आंधी-तूफान में ड्राईविंग करनी हो तो रखें ये सावधानी, आपका जीवन रहेगा सुरक्षित

बरसात,आंधी-तूफान में ड्राईविंग करनी हो तो रखें ये सावधानी, आपका जीवन रहेगा सुरक्षित

देश भर में प्री बरसात के मौसम का दौर चल रहा है। वहीं देश भर में आंधी -तूफान का अलर्ट जारी हो चुका है ऐसे में अगर आप वाहन चला रहें हैं तो आप को कुछ सावधानी भी रखनी पड़ेगी। जो आप को किसी भी हादसे से बचाने में काम आयेगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। देश भर में प्री बरसात के मौसम का दौर चल रहा है। वहीं देश भर में आंधी -तूफान का अलर्ट जारी हो चुका है ऐसे में अगर आप वाहन चला रहें हैं तो आप को कुछ सावधानी भी रखनी पड़ेगी। जो आप को किसी भी हादसे से बचाने में काम आयेगा।

पढ़ें :- Long Weekend Trip : त्योहार पर मिल रहा 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड , सैर के लिए ये प्लेस हैं बेस्ट

बताते चले कि मौसम विभाग (Meteorological Department) ने देश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के भीतर आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में गाड़ी चलाने में सतर्कता रखने की जरूरत है जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

जरुरी न हो तो यात्रा ना करें

इस समय आंधी-बारिश की चेतावनी जारी है अगर आप किसी टूर पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे टाल दें ​इसी में भलाई है।

वाहन धीमा चलाएं

पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज

तेज हवा और फिसलन भरी सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा हो सकती है। हमेशा निर्धारित सीमा से कम गति पर वाहन चलाएं और दूसरे वाहनों से सेफ डिस्टेंस बनाकर चलें।

हेडलाइट व बैक लाइट चालू रखें

बारिश और धूलभरी आंधी में विजिबलिटी कम हो जाती है। ऐसे में हेडलाइट का इस्तेमाल कर अन्य वाहनों को अपनी मौजूदगी की जानकारी दें।

हेलमेट और रेनकोट जरुर पहनें

बरसात में हेलमेट और रेनकोट पहनन जरुरी है और हेलमेट तो अनिवार्य ही है।

पढ़ें :- देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...