1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. IMD Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों 120 KM की रफ्तार से मचाएगा तबाही

IMD Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों 120 KM की रफ्तार से मचाएगा तबाही

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में 23अक्टूबर तक एक और चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) आ सकता है। मौसम विभाग (IMD) के तरफ से रविवार को अलर्ट जारी कर बताया कि इस वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल (Odisha-West Bengal)  के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में 23अक्टूबर तक एक और चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) आ सकता है। मौसम विभाग (IMD) के तरफ से रविवार को अलर्ट जारी कर बताया कि इस वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल (Odisha-West Bengal)  के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला

मौसम विभाग (IMD) ने अपने खास बुलेटिन में बताया कि अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal)  के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 22 अक्टूबर की सुबह तक डिप्रेशन और 23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm)  में बदल सकता है।

मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम (North-West) की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल (Odisha-West Bengal) के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी (North-West Bay of Bengal) तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD)  ने कहा कि इसके प्रभाव में ओडिशा और पश्चिम बंगाल (Odisha-West Bengal) के तटीय क्षेत्र में 23 से 25 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने मछुआरों को 21 अक्टूबर तक किनारे पर लौट आने की सलाह दी है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र (IMD Director General Mrityunjay Mahapatra) ने कहा कि यह सिस्टम एक भीषण चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm)   का रूप धारण कर सकता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के कुछ हिस्सों में 23 अक्टूबर से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने एक स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि तटीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 24-25 अक्टूबर को 20 सेमी बारिश हो सकती है। बारिश की तीव्रता 20 से 30 सेमी और कुछ स्थानों पर 30 सेमी से अधिक भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आईएमडी (IMD)  ने लैंडफॉल के स्थान और तीव्रता पर कोई भविष्यवाणी नहीं की है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। ओडिशा-पश्चिम बंगाल (Odisha-West Bengal) के तटों पर 23 अक्टूबर की शाम से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक इसकी रफ्तार धीरे-धीरे बढ़कर 100-110 किमी प्रति घंटे और 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। आईएमडी (IMD)  ने कहा कि उस दौरान समुद्र में स्थिति खराब रहने की संभावना है।

पढ़ें :- IPL News : बिक गयी राजस्थान रॉयल्स, एरिज़ोना के उद्योगपति ने 15286 करोड़ रुपये में खरीदा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...