1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. “नौतनवा में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की अहम बैठक, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई गहन चर्चा”

“नौतनवा में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की अहम बैठक, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई गहन चर्चा”

“नौतनवा में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की अहम बैठक, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई गहन चर्चा”

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई नौतनवा के संरक्षक जगदीश गुप्त के महेंद्र नगर स्थित आवास पर शुक्रवार को संगठन की एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में पत्रकार हितों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती तथा इसके विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पढ़ें :- उन्नाव में शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अदा की जुमे की नमाज़, ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत को लेकर दर्ज कराया विरोध

बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के संरक्षक जगदीश गुप्त ने कहा कि जर्नलिस्ट प्रेस क्लब क्षेत्र का सबसे पुराना और सक्रिय संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती देता आया है और भविष्य में भी पत्रकारों के हितों के लिए अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने सदस्य पत्रकारों से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता देने की अपील की।

बैठक में संगठन को तहसील स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कई सुझाव रखे गए। साथ ही पत्रकार सुरक्षा, और प्रशासनिक स्तर पर समन्वय को सुदृढ़ करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान क्लब के नौतनवा अध्यक्ष अतुल जायसवाल, किशोर मद्देशिया, गुड्डू जायसवाल , विजय चौरसिया,संदीप जायसवाल, बद्री अग्रहरी, मुराद अली, अशोक गुप्ता, सागर विश्वकर्मा, अरविंद मिश्रा, अमित वर्मा, सुनील शर्मा, गोविंद साहनी, जनार्दन वरुण सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- सैफई मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक मामला, मानसिक मरीज से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भावस्था से खुलासा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...