HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा के चुनाव में एक ओर भरोसेमंद भाजपा, तो दूसरी ओर corrupt कांग्रेस : अमित शाह

हरियाणा के चुनाव में एक ओर भरोसेमंद भाजपा, तो दूसरी ओर corrupt कांग्रेस : अमित शाह

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, इन लोगों ने वोटबैंक के लालच में तुष्टिकरण करने में कुछ बाकी नहीं छोड़ा। हमने ट्रिपल तलाक हटाया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया। अयोध्या में राम मंदिर का भी कांग्रेस ने विरोध किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगाधरी, हरियाणा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हरियाणा वीरभूमि है। सेना का हर 10वां जवान हरियाणा से आता है। हरियाणा की माताएं अपने नौनिहालों को देश की रक्षा के लिए भेजती हैं। उनको पूरा देश प्रणाम करता है, मैं भी उन्हें प्रणाम करता हूं। 40 साल से OROP की मांग हरियाणा और हमारे देश के सेना के जवान कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस नहीं मानी। आपने 2014 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने 2015 में OROP देने का काम किया। लाखों-करोड़ रुपये सेना के जवानों के बैंक अकाउंट में सीधे पहुंचे।

पढ़ें :- BJP ने मुझे तोड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन मैं हरियाणा का छोरा हूं....अरविंद केजरीवाल का निशाना

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, इन लोगों ने वोटबैंक के लालच में तुष्टिकरण करने में कुछ बाकी नहीं छोड़ा। हमने ट्रिपल तलाक हटाया, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया। अयोध्या में राम मंदिर का भी कांग्रेस ने विरोध किया। वोटबैंक के लालच में कांग्रेस पार्टी आतंकवाद को समाप्त करने का भी विरोध कर रही है। राहुल बाबा, कितना भी उछल कूद कर लो, अब देश का एजेंडा नहीं बदलेगा। अब मोदी जी के नेतृत्व में इसी दिशा में देश चलेगा।

उन्होंने कहा, कांग्रेस अपने-आप को दलितों की हितैषी बताती है, लेकिन अमेरिका जाकर राहुल गांधी कहते हैं, हम आरक्षण समाप्त कर देंगे। एक ओर राहुल गांधी आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे नायब सिंह सैनी जी क्रीमी लेयर को बढ़ाकर आरक्षण देने की बात कर रहे हैं। यही फर्क है कांग्रेस और हमारी पार्टी के बीच।

हरियाणा के इस चुनाव में एक ओर भरोसेमंद भाजपा है, तो दूसरी ओर corrupt कांग्रेस है। एक जमाना था जब हरियाणा में एक सरकार आती थी, तो भ्रष्टाचार बढ़ जाता था और दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी बढ़ जाती थी। भाजपा ने भ्रष्टाचार भी समाप्त किया और गुंडागर्दी को समाप्त करने का काम भी किया। इस देश को सुरक्षित रखना, आगे बढ़ाना, विकसित करना, किसान, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, युवा और महिलाओं का विकास करने का काम केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है।

 

पढ़ें :- भाजपा सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के बजाय जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया : अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...