1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जहर खाकर दे दी जान, मां ने लगाएं बहू पर कई गंभीर आरोप

झांसी में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जहर खाकर दे दी जान, मां ने लगाएं बहू पर कई गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी की तीन महिने के बाद ही 28 साल के युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मांग ने बहू और उसके मायकेवालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) में शादी की तीन महिने के बाद ही 28 साल के युवक ने जहर खाकर  (young man consumed poison) आत्महत्या (suicide) कर ली। मृतक की मांग ने बहू और उसके मायकेवालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर सुभासपा और निषाद पार्टी आमने-सामने, BJP के सामने बढ़ीं मुश्किलें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक की मां कहना है कि मृतक युवक बृजेन्द्र की शादी 18 फरवरी 2025 को ललितपुर जिले की एक युवती से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन धीरे धीरे घर का माहौल बदल गया। बहू अक्सर झगड़ा करती थी और खुश नहीं थी।

बाद में परिवार को जानकारी मिली कि बहू का मायके में किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी के समय ही वह गर्भवती थी। गुलाब देवी ने बताया कि उन्होंने बहू के गर्भ में पल रहे बच्चे को स्वीकार कर लिया था और बेटे को भी समझाया था कि अब सब कुछ सामान्य तरीके से चलाना है, लेकिन बहू और उसकी मां लगातार बेटे को धमकाती थी। मृतक की मां का आरोप है कि सास बहू ने मिलकर उनके बेटे को मानसिक रुप से इतना परेशान किया कि उसने आत्महत्या कर लिया।

गुलाब देवी ने बताया कि उनका बेटा एक फैक्ट्री में मशीन चलाने का काम करता था। मंगलवार रात बहू से झगड़ा होने के बाद उसने जहर खा लिया। सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो तुंरत अस्पाल में ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बबीना थाना प्रभारी अजमेर भदौरिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- जेल में लिखी ‘शाहजहांपुर से देवरिया, रेलवे स्टेशन से जेल तक’ का शीघ्र प्रकाशन : अमिताभ ठाकुर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...