चलती ट्रेन पर पथराव करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो मनचले युवकों को रेल पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों युवकों ने सोमवार सुबह को गढ़मऊ रेलवे क्रासिंग के पास चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए रील बनाई थी।
झांसी। चलती ट्रेन पर पथराव करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो मनचले युवकों को रेल पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों युवकों ने सोमवार सुबह को गढ़मऊ रेलवे क्रासिंग के पास चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए रील बनाई थी।पूछताछ में पता चला कि रील पर लाइक पाने के लिए युवकों ने यह हरकत की थी। दो दिन पहले वायरल हुए 38 सेकंड के वीडियो में एक युवक ट्रेन पर पत्थर फेंकता और दूसरा हंसते हुए वीडियो बनाता दिखाई दे रहा था। इस मामले के संज्ञान में आते ही रेल एसपी ‘विपुल कुमार श्रीवास्तव’ के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ‘रावेन्द्र कुमार’ के नेतृत्व में इनकी टीम ने जांच शुरू कर दी थी।
वायरल वीडियो के आधार पर लेवा गांव निवासी ‘अर्जुन अहिरवार’ और ‘अभिषेक’ को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य और घटनाक्रम में बरौनी मेल पर पथराव करने वाले आरोपित को आरपीएफ ने पकड़ लिया है। आपको बता दें कि पकड़ा गया आरोपित ट्रेन में भीख मांगता था। जब उसे पैसे नहीं मिलते थे तो गुस्से में आकर ट्रेन पर पत्थर चलाता था। हाल ही में बीते शनिवार को बरौनी मेल (11123) पर मुस्तरा स्टेशन के पास पथराव हुआ था। इसमें ए-1 कोच का शीशा टूट गया था। इस मामले में आरपीएफ ने छतरपुर के कटिया गांव निवासी ‘अर्जुन पाल’ को पकड़ा है। उससे पूछताछ में वह अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।