1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. रोहतक में बेखौफ बदमाशों ने कांग्रेस MLA के ऑफिस पर पुलिस स्टेशन के सामने की ताबड़तोड़ फायरिंग

रोहतक में बेखौफ बदमाशों ने कांग्रेस MLA के ऑफिस पर पुलिस स्टेशन के सामने की ताबड़तोड़ फायरिंग

आज शनिवार सुबह रोहतक जिले में बेखौफ बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के के कार्यालय पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। जहां ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे उनके कार्यालय के शीशे टूट गए। यह कार्यालय महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने है। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त कार्यालय बंद था...

By Sushil Sah 
Updated Date

हरियाणा। आज शनिवार सुबह रोहतक जिले में बेखौफ बदमाशों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के के कार्यालय पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। जहां ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे उनके कार्यालय के शीशे टूट गए। यह कार्यालय महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने है। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त कार्यालय बंद था, जिससे कोई जान—माल का नुकसान नहीं हुआ।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने किया अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से गांजा का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

थाना के सामने वारदात से हड़कंप

खबरों में पता चला है कि यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार और शनिवार की रात करीब 1:00 बजे हुई है। महम कस्बे में मुख्य मार्ग पर स्थित महम पुलिस स्टेशन के बिल्कुल सामने कांग्रेस विधायक कार्यालय है। मौके पर मौजूद लोगों और शुरुआती जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने कार्यालय को निशाना बनाकर करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई और फरार हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

सुबह हुआ घटना का खुलासा

इस घटना का पता आज यानी शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे चला, जब कार्यालय के केयरटेकर संजय दफ्तर खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दरवाजे के भारी शीशे टूटे हुए हैं और जमीन पर बिखरे हुए हैं। इसके बाद केयरटेकर ने तुरंत इसकी तस्वीरें खींचकर विधायक को भेजीं और मामले के बारे में बताया। पुलिस स्टेशन के ठीक सामने विधायक के दफ्तर पर फायरिंग की सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल (Forensic Science Laboratory) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। इसकी जांच के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर (Digital Video Recorder) अपने कब्जे में ले लिया है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पढ़ें :- हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए...NEET re-exam में छात्र को अलॉट हुआ अबू धाबी में सेंटर तो भड़के राहुल गांधी

विधायक का बयान

इस वारदात की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक बलराम दांगी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें ना तो पहले से कोई धमकी मिली थी और ना ही उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश या दुश्मनी है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन के सामने ऐसी घटना होना बेहद चिंताजनक है। इसके अलावा विधायक ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दावा किया है कि हमलावर बहुत जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...