HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में सड़कों पर बहता दिख रहा खून, जानिए हकीकत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में सड़कों पर बहता दिख रहा खून, जानिए हकीकत

By शिव मौर्या 
Updated Date

इंडोनेशिया। सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सड़को पर खून बहता हुआ दिख रहा है। वीडियो देख के ऐसा लग रहा है जैसे खून की बाढ़ आ गयी है। आइये जानते है कैसे आई है ये बाढ़। इंडोनेशिया के एक गावं में अजीबोगरीब स्थिती बन गई जब अचानक सड़कों पर खून जैसा लाल पानी भरा हुआ दिखाई देने लगा।

पढ़ें :- Earthquake News: दक्षिण-पश्चिमी जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी

इंडोनेशिया का पेकलोंगन शहर पारंपरिक इंडोनेशियाई डाईंग तकनीक में इस्तेमाल होने वाली बाटीक के उत्पादन के लिए खासा पहचाना जाता है। इसमें कपड़ों पर पैटर्न बनाए जाते हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने भी बाढ़ आने से उत्तरी गांव में पानी हरे रंग का हो गया था।

लेकिन जब लोगो ने बाढ़ के पानी को लाल रंग में रंगा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गये। हालांकि ये कोई खून की बाढ़ नहीं थी। यहां बाढ़ आई थी जिसमें एक डाईंग फैक्ट्री से लाल रंग निकलकर पानी में मिल गया।

अधिकारियों का कहना है कि बारिश के साथ मिलकर ये रंग हल्का हो जाएगा। इस वीडियो को देख कर लोग घबरा भी रहे है और अलग अलग कयास भी लगा रहे थे। लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

 

पढ़ें :- UAE Formula 4 Powerboat Championship : यूएई फॉर्मूला 4 पावर बोट चैम्पियनशिप के तीसरे दौर की करेगा मेजबानी, समुद्री खेलों को मिलेगा बढ़ावा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...