1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. हल्द्वानी में खरगे के संबोधन के बाद शुद्धीकरण का मामला, मायावती बोलीं- सरकार जातिवादी एवं सामन्ती तत्वों को जेल भेजे

हल्द्वानी में खरगे के संबोधन के बाद शुद्धीकरण का मामला, मायावती बोलीं- सरकार जातिवादी एवं सामन्ती तत्वों को जेल भेजे

Haldwani Purification Controversy : भाजपा शासित उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए मंच के 'शुद्धिकरण' अनुष्ठान का मुद्दा गरमाता जा रहा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने मॉनसून सत्र के आखिरी दिन उच्च सदन में इस मुद्दे को उठाया। जिस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने खेद जताते हुए जांच कराने की बात कही है। अब इस मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो मायावती की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Haldwani Purification Controversy : भाजपा शासित उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए मंच के ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान का मुद्दा गरमाता जा रहा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने मॉनसून सत्र के आखिरी दिन उच्च सदन में इस मुद्दे को उठाया। जिस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने खेद जताते हुए जांच कराने की बात कही है। अब इस मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो मायावती की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- IIT बॉम्बे सुसाइड केस, साहिल वाकोडे के माता-पिता से राहुल गांधी की बातचीत, हर संभव मदद का भरोसा

हल्द्वानी की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए मायावती ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तराखण्ड स्टेट के हल्द्वानी में अभी हाल ही में, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के हुये प्रोग्राम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धीकरण किया गया है। यह जानकारी कल संसद के ज़रिये भी देश को मिली है। यह मामला अति-निन्दनीय व चिन्तनीय है तथा वहाँ कि सरकार बिना कोई देरी किये हुये ऐसे जातिवादी एवं सामन्ती तत्वों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनों के तहत् उचित कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजे। उन्होंने कहा, “साथ ही, इस घटना आदि के सम्बंध में आर.एस.एस. के मुखिया को भी संज्ञान लेकर ज़रुर गंभीरता से सोचना चाहिये जो कि दलितों के आर्थिक तौर पर थोड़ा मज़बूत हुये लोगों को आरक्षण से वंचित करने की बात कर रहें हैं।”

पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग पर अड़े, इस पर हो खुलकर चर्चा

यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने आगे कहा, “इसके इलावा, अभी हाल ही में महाराष्ट्र के नान्देड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख श्री सुखबीर सिंह बादल पर किये गये हमले की घटना भी अति-दुःखद व चिन्तनीय है। केन्द्र व महाराष्ट्र की सरकार इस घटना को पूरी गम्भीरता से लेते हुये दोषियों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...