1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs ENG 4th T20I Live : आज सीरीज और इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, चौथे टी20आई मैच का समय बदला?

IND vs ENG 4th T20I Live : आज सीरीज और इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, चौथे टी20आई मैच का समय बदला?

IND vs ENG 4th T20I Live : आज श्रेयस अय्यर की अगुवाई टीम इंडिया के लिए जीत न सिर्फ सीरीज, बल्कि अस्तित्व बचाने की लड़ाई होगी। पहले मैच बारिश में धुलने के बाद इंग्लैंड ने दूसरा और तीसरा मैच जीतकर बढ़त बना ली है। ऐसे में मेहमान टीम के पास अब एकमात्र यही विकल्प है कि चौथा और पांचवां मैच जीतकर सीरीज को ड्रॉ कराए। हालांकि, बीते दो सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए ये मुश्किल लग रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 4th T20I Live : आज श्रेयस अय्यर की अगुवाई टीम इंडिया के लिए जीत न सिर्फ सीरीज, बल्कि अस्तित्व बचाने की लड़ाई होगी। पहले मैच बारिश में धुलने के बाद इंग्लैंड ने दूसरा और तीसरा मैच जीतकर बढ़त बना ली है। ऐसे में मेहमान टीम के पास अब एकमात्र यही विकल्प है कि चौथा और पांचवां मैच जीतकर सीरीज को ड्रॉ कराए। हालांकि, बीते दो सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए ये मुश्किल लग रहा है।

पढ़ें :- गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले कप्तान अजिंक्या रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, बोले- ये आगे बढ़ने का सही समय

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में टीम इंडिया के पास सीरीज में बराबरी का मौका था, लेकिन मेहमान टीम 76 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी। उन्हें 125 रन से अब तक की सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ब्रिस्टल में होने वाले अगले मैच से पहले, श्रेयस अय्यर की टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है, क्योंकि एक और हार इंग्लैंड को ऐसी बढ़त दिला देगी जिसे पाटना नामुमकिन होगा। अगर वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया इस सीरीज में हारती है तो हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर दोनों आलोचकों के निशाने पर होंगे। इसके अलावा, सिलेक्शन पर भी सवाल खड़े होने तय हैं।

IND vs ENG : कब खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20आई मैच? 

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20आई मैच गुरुवार 9 जुलाई, 2026 को खेला जाएगा।

IND vs ENG : कहां खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20आई मैच? 

पढ़ें :- ICC T20I रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई बड़ी छलांग,करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20आई मैच गुरुवार 9 जुलाई, 2026 को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा।

IND vs ENG : भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20आई मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20आई मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार, रात 9.30 बजे होगा।

IND vs ENG : भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20आई मैच में पहली गेंद कब फेंकी जाएगी? 

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20आई मैच में पहली गेंद भारतीय समयानुसार, रात 10:00 बजे फेंकी जाएगी।

पढ़ें :- भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़, रयान की नाइट राइडर्स में वापसी

IND vs ENG : भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20आई मैच का लाइव टेलीकास्ट किस टीवी चैनल पर होगा? 

भारत में क्रिकेट फ़ैन्स यह मैच Sony Sports Network पर लाइव देख सकते हैं।

IND vs ENG : भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

Sony LIV प्लेटफ़ॉर्म पर भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...