1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs UAE Women’s Asia Cup: आज टीम इंडिया के पास सेमी-फाइनल में पहुंचने का मौका; जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND vs UAE Women’s Asia Cup: आज टीम इंडिया के पास सेमी-फाइनल में पहुंचने का मौका; जानिए कब और कहां देख पाएंगे मैच

IND vs UAE Women's Asia Cup: आज 21 जुलाई को विमेंस एशिया कप 2024 (Women's Asia Cup 2024) का पांचवां मैच इंडिया विमेंस और यूएई विमेंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में इंडिया विमेंस टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि यूएई विमेंस को अपनी पहली जीत की तलाश होगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs UAE Women’s Asia Cup: आज 21 जुलाई को विमेंस एशिया कप 2024 (Women’s Asia Cup 2024) का पांचवां मैच इंडिया विमेंस और यूएई विमेंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में इंडिया विमेंस टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी, जबकि यूएई विमेंस को अपनी पहली जीत की तलाश होगी।

पढ़ें :- गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं...

दरअसल, विमेंस एशिया कप 2024 के पहले मैच में यूएई विमेंस को नेपाल विमेंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ता था, जबकि दूसरे मैच में इंडिया विमेंस ने पाकिस्तान विमेंस के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, आज खेले जाने वाले मैच में यूएई विमेंस को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, ताकि सेमी-फाइनल की उम्मीदें जिंदा रहे है। दूसरी तरफ अगर इंडिया विमेंस जीतती है तो वह सेमी-फाइनल के लिए लगभग अपनी जगह पक्की कर लेगी।

आइये जानते हैं कि आज इंडिया विमेंस बनाम यूएई विमेंस, एशिया कप मैच कब और कहां खेला जाएगा? और मैच का लाइव टेलीकास्ट व लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

IND W vs UAE W विमेंस एशिया कप 2024 का पांचवां मैच कब शुरू होगा? 

इंडिया विमेंस बनाम यूएई विमेंस, एशिया कप मैच रविवार 21 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे (भारतीय समय अनुसार) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

पढ़ें :- मुरादाबाद में नक्शे की अवधि समाप्त होने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा होटल निर्माण, MDA अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध

IND W vs UAE W विमेंस एशिया कप 2024 का पांचवां मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया विमेंस बनाम यूएई विमेंस, एशिया कप मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND W vs UAE W विमेंस एशिया कप 2024 का पांचवां मैच को टीवी कहां देख पाएंगे?

इंडिया विमेंस बनाम यूएई विमेंस, एशिया कप मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करेगा।

IND W vs UAE W विमेंस एशिया कप 2024 का पांचवां मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में आज है कानून का राज, अपराधी हैं भयभीत और महिलाओं को सुरक्षा की है गारंटी : सीएम योगी

इंडिया विमेंस बनाम यूएई विमेंस, एशिया कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...