HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. India and New Zealand: भारत ने दिया 192 रन का लक्ष्य , न्यूजीलैंड को पहली गेंद पर लगा बड़ा झटका

India and New Zealand: भारत ने दिया 192 रन का लक्ष्य , न्यूजीलैंड को पहली गेंद पर लगा बड़ा झटका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला माउंट माउनगनुई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही भारत ने 191 रन बनाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

India and New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला माउंट माउनगनुई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही भारत ने 191 रन बनाए।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

वहीं, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 192 रन बनाने हैं। सूर्यकुमार यादव 51 गेंद में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। वहीं, अब न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी शुरू कर दी है। पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। फिन एलन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुडा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलेन, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और एडम मिल्ने.

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...