1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया, टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी टक्कर

भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया, टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी टक्कर

वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में पांच विकेट से रविवार को हराकर भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। अब टीम का सामना पांच मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में पांच विकेट से रविवार को हराकर भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। अब टीम का सामना पांच मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से होगा।  कोलकाता में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया है।

पढ़ें :- VIDEO : जब पीएम से क्रिकेटर हरलीन ने पूछ लिया स्किन केयर रूटीन, बोलीं- आप बहुत ग्लो करते हो, फिर मोदी ने पकड़ लिया अपना सिर

गत चैंपियन भारतीय टीम ने इस तरह लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया है। भारत अगर वेस्टइंडीज को हरा सका तो इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का है जिन्होंने रविवार को दमदार पारी खेली। भारत के लिए सैमसन ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और अंत तक टिके रहे। सैमसन ने जैसे ही विजयी चौका लगाया, भारतीय ड्रेसिंग रूम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

कोलकाता में शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार

भारतीय टीम ने इस तरह कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में जीत का शत प्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार रखा है। भारत और वेस्टइंडीज के ईडेन गार्डेंस पर यह पांचवां टी20 मुकाबला था। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने सभी पांच मैचों में विंडीज को शिकस्त दी है। वहीं, भारतीय टीम 10 साल बाद इस मैदान पर टी20 विश्व कप का मैच खेलने उतरी थी और टीम ने एक बार फिर जीत दर्ज की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...