HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘मनोज कुमार के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया…’ अभिनेता के निधन पर PM मोदी हुए भावुक

‘मनोज कुमार के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया…’ अभिनेता के निधन पर PM मोदी हुए भावुक

Famous actor Manoj Kumar passed away: देशभक्ति फिल्मों व गानों से भारतीयों के दिल में जगह बनाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Famous actor Manoj Kumar passed away: देशभक्ति फिल्मों व गानों से भारतीयों के दिल में जगह बनाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पढ़ें :- कभी करती थी मनोज कुमार के ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट की जॉब, टीवी इंडस्ट्री में ऐसे जमाया पैर

दरअसल, मनोज कुमार कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘महान अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से दुखी हूँ। उन्होंने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के दौरान वे अपनी देशभक्ति फ़िल्मों के लिए जाने जाते थे, जो भारत के योगदान और मूल्यों पर गर्व की भावना को बढ़ावा देती थीं। उन्होंने राष्ट्रीय नायकों, किसानों और सैनिकों के जिन प्रतिष्ठित चरित्रों को जीवंत किया, वे हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेंगे। उनका सिनेमा राष्ट्रीय गौरव को जगाएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ।’

पढ़ें :- Video: Manoj Kumar Funeral में अभिषेक बच्चन को पैपराजी पर आया गुस्सा, और फिर

पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘महान अभिनेता और फ़िल्मकार श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें ख़ास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फ़िल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’

बता दें कि 24 जुलाई 1937 को जन्में मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है। मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाता था। इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड का ‘भारत कुमार’ कहा जाता था। मनोज कुमार का नाम सुनते ही हर किसी के जहन में सबसे पहले यही गाना आता है। जिसके बोल हैं- है प्रीत जहां की रीत सदा मैं गीत वहीं के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं…’ यह गाना आज भी लोगों को दिलों में बसा हुआ। हर राष्ट्रीय पर्व में ये गाना जरूर सुनने को मिलता है।

पढ़ें :- Manoj Kumar Funeral: मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स, फूलों से सजी एम्बुलेंस से निकली अंतिम यात्रा

फिल्मों की बात करें तो मनोज को उनकी ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, और ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘दस नंबरी’ और ‘क्रांति’ के लिए जाना जाता है। यही नहीं, भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मनोज कुमार एक्टिंग के साथ शानदार डायरेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...