1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारत ने पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट को मार गिराया , F16 के बाद JF17 को आकाश मिसाइल से किया ढेर

भारत ने पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट को मार गिराया , F16 के बाद JF17 को आकाश मिसाइल से किया ढेर

F16 and JF17 Shot Down by Air Defence System and Akash Missile : पाकिस्तान से जंग के बीच भारत ने पाकिस्तान के खतरानक फाइटर जेट F-16 और जेफ-17 को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में पाकिस्तान के इस जहाज को धूल चटाई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

F16 and JF17 Shot Down by Air Defence System and Akash Missile : पाकिस्तान से जंग के बीच भारत ने पाकिस्तान के खतरानक फाइटर जेट F-16 और जेफ-17 को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम में पाकिस्तान के इस जहाज को धूल चटाई है। इससे ये साफ हो जाता है कि पाकिस्तान ने भारत को जवाब देने की कोशिश की थी लेकिन उसे पहले ही ढेर कर दिया है।

पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : BJP ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, जानें किसको कहां से दिया टिकट?

भारत ने पहले F16 को ढेर किया था। इसके कुछ देर बाद खबर आई है कि आकाश मिसाइल (Akash Missile) के जरिए भारत ने पाकिस्तान के दूसरा फाइटर जेट JF-17 ढेर कर दिया है। जबकि कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि पाकिस्तान ने भारत के संभावित हमले को देखते हुए अपने लड़ाकू विमान F-16 को पीछे धकेल दिया था।

भारत ने 9 जगहों पर किया हमला

इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोलते हुए 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इसमें कई आतंकियों के मरने की खबर भी आ रही है। इस हमले की पुष्टि खुद भारतीय सेना ने की है। इसके अलावा पाकिस्तान ने हमलों की बात कबूल कर ली है।

LOC पर गोलीबारी

पढ़ें :- हत्या की धमकियों से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप, बोले-अगर मुझे खरोंच भी आई, तो हम दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नाम

भारतीय सेना के ज़रिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में नौ आतंकवादी कैंपों पर सटीक हमले करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद बुधवार की सुबह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर भारी गोलाबारी हुई। यह पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

हालांकि भारत के जरिए सटीक हमले किए जाने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के भीमबर गली इलाके में तोपों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना उचित तरीके से और संतुलित तरीके से जवाब दे रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...