1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US में 50 साल बाद खुलेगी नई ऑयल रिफाइनरी, भारत की रिलायंस इंस्ट्रीज करेगी निवेश

US में 50 साल बाद खुलेगी नई ऑयल रिफाइनरी, भारत की रिलायंस इंस्ट्रीज करेगी निवेश

Texas New Oil Refinery : ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जाम हो चुका है, यहां भारत समेत कई देशों के शिप फंसे हुए हैं। जिससे भारत समेत कई देशों में ऊर्जा का संकट बना हुआ है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 50 साल बाद अपने देश में नई ऑयल रिफाइनरी खोलने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि रिफाइनरी में भारत की रिलायंस इंस्ट्रीज निवेश करेगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, ‘अमेरिका असली एनर्जी दबदबे की ओर लौट रहा है! आज मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग, ब्राउन्सविले, टेक्सास में 50 साल में पहली नई U.S. ऑयल रिफाइनरी खोल रही है। यह एक ऐतिहासिक $300 बिलियन डॉलर की डील है – U.S. इतिहास की सबसे बड़ी, अमेरिकी वर्कर्स, एनर्जी और साउथ टेक्सास के महान लोगों के लिए एक बड़ी जीत! इस ज़बरदस्त इन्वेस्टमेंट के लिए भारत में हमारे पार्टनर्स और उनकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी, रिलायंस का धन्यवाद।’

ट्रंप ने आगे लिखा, ‘यह हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, परमिट को आसान बनाने और टैक्स कम करने की वजह से है, जिससे हमारे देश में अरबों डॉलर की डील्स वापस आ रही हैं। ब्राउन्सविले पोर्ट पर एक नई रिफाइनरी, U.S. मार्केट को बढ़ावा देगी, हमारी नेशनल सिक्योरिटी को मज़बूत करेगी, अमेरिकन एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाएगी, अरबों डॉलर का इकोनॉमिक असर डालेगी, और दुनिया की सबसे साफ़ रिफाइनरी होगी। यह ग्लोबल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगी, और उस इलाके में हज़ारों नौकरियां और ग्रोथ लाएगी जो इसके लायक है। अमेरिकन एनर्जी का दबदबा ऐसा ही दिखता है। अमेरिका पहले, हमेशा!’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...