HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2021 First Playoff: देखें महेंद्र सिंह धोनी के विनिंग शॉट जड़ते ही पत्नी साक्षी का कैसा था रिएक्शन

IPL 2021 First Playoff: देखें महेंद्र सिंह धोनी के विनिंग शॉट जड़ते ही पत्नी साक्षी का कैसा था रिएक्शन

कल आईपीएल 2021(IPL 2021) के पहले क्वालिफायर मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने अंदाज में दिखे और टीम के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स पर यादगार जीत दिलाई। धोनी ने 6 गेंद पर नॉटआउट 18 रन बनाए और छक्के-चौके के साथ टीम को यादगार जीत दिलाई।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

IPL 2021 First Playoff: कल आईपीएल 2021(IPL 2021) के पहले क्वालिफायर मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने अंदाज में दिखे और टीम के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स पर यादगार जीत दिलाई। धोनी ने 6 गेंद पर नॉटआउट 18 रन बनाए और छक्के-चौके के साथ टीम को यादगार जीत दिलाई। धोनी के विनिंग शॉट लगाते ही स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी की आंखें नम हो गईं। साक्षी (Sakshi) के साथ जीवा भी स्टेडियम में ही मौजूद थी। धोनी ने जैसे ही विनिंग शॉट लगाया, वैसे ही साक्षी ने जीवा को कसकर अपनी बाहों में भर लिया। धोनी की पत्नी और बेटी का यह सेलिब्रेशन (Celibration) जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- IND vs BAN Tea Break: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, छह बल्लेबाज पवेलियन लौटे; अश्विन-जड़ेजा क्रीज पर

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने जगह बना ली है। प्लेऑफ की टिकट सबसे पहले कटाने के बाद सीएसके ने फाइनल का टिकट भी सबसे पहले कटा लिया है। कल सीएसके ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाए। जिसे चेन्नई ने 6 विकेट गवां कर हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए रॉबिन उथप्पा और शानदार फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने 110 रनों की साझेदारी निभाई।

पढ़ें :- श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ने महिला खिलाड़ी से किया दुर्व्यहार; कोचिंग देने पर 20 साल के लिए लगा बैन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...